breaking post New

*छोटे छोटे बच्चों के साथ एक महिला ने लगाया अरपा नदी में छलांग।*

*छोटे छोटे बच्चों के साथ एक महिला ने लगाया अरपा नदी में छलांग।*

*परिवार में कहासुनी प्रताड़ना के कारण सायद आत्महत्या के लिए दो बच्चों सहित नदी में कूदी। लोगो की सतर्कता से बची जान।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर*--एक महिला मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ अरपा नदी में कूद गई। एक दूसरी महिला ने उसे कूदते हुए देख लिया और दोनों बच्चों के साथ महिला को बचा लिया। इसके बाद 112 कि मदद से महिला को उसके घर तक पहुंचाया गया और सरपंच व गांव के अन्य लोगों के द्वारा समझाइस दी गई।

*महिला का कहना है कि पति और ससुर आए दिन उसके साथ मारपीट करते है।*
 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर की है। चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम सेंवार में रहने वाली राजेश्वरी रोजी-मजदूरी करती है। वह अपने पति राजेश्वर के साथ ग्राम पिरैया में ईंट भट्‌ठे में काम करती है। उसके छोटे-छोटे दो बच्चों के साथ ही ससुर भी साथ रहता है। महिला का पति राजेश्वर व ससुर कलीराम उसके साथ मारपीट कर आए दिन प्रताड़ित करते हैं। मंगलवार की सुबह भी उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे नाराज महिला ईंट भट्‌ठे से अपने दोनों बच्चों को लेकर निकल गई। दोपहर में महिला ग्राम कनेरी स्थित अरपा नदी में अपने बच्चों को लेकर छलांग लगा दी। इस दौरान नदी किनारे खड़ी एक महिला ने उन्हें देख लिया। महिला उन्हें बचाने के लिए पानी के अंदर गई। हालांकि, नदी में ज्यादा गहराई नहीं थी। महिला ने बच्चों के साथ ही राजेश्वरी को बाहर निकाला। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस के डॉयल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसे समझाइश देकर घर पहुंचाया।

इस घटना के बाद आरक्षक सुरेश पटेल ने महिला को घर पहुंचाया। इस दौरान गांव के सरपंच हजारी प्रसाद को बुलाया गया। उन्होंने महिला के साथ ही उसके घर वालों को भी समझाइश दी और आपस में मिलकर रहने की बात कही। पुलिस ने महिला को कोई परेशानी होने पर आत्महत्या करने के बजाए थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात की समझाइश दी।

Get Loan

Comments