इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर -- इस राजस्व शिबिर में 300 लोगों को राजीव गांधी आश्रय योजना का पट्टा वितरित किया गया तथा 254 लोगों को जाति प्रमाण पत्र दिया गया जिसमें से 37 बैगा आदिवासी थे|
वहीं 135 लोगों को निवास प्रमाण पत्र दिया गया तथा 115 लोगों को आय प्रमाण पत्र भी दिया गया|
30 व्यक्तियों को ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया |
दो लोगों की कोविड से मृत्यु हो गई थी जिन्हें ₹50,000- ₹50,000 का आर्थिक सहायता अनुदान दिया गया तथा 2 लोगों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि दिया गया जो कि प्रति व्यक्ति ₹2,00,000- ₹2,00,000 थी।
शिविर मे राजस्व मामलो से संबंधित 44 आवेदन प्राप्त हुए । उक्त आवेदन नामान्तरण , खाता विभाजन, त्रुटि सुधार , व्यपवर्तन , ऋण पुस्तिका एवं राजीव गाॅधी आश्रय योजना के पट्टे से संबंधित है।
शिविर मे अनुविभागिय अधिकारी राजस्व कोटा श्री हरिओम द्वीवेदी, प्रशिक्षु डीप्टी कलेक्टर श्री पीयूष तिवारी, तहसीलदार कोटा श्री प्राॅजल मिश्रा उपस्थित थे। तथा जनप्रतिनिधि के रूप मे अरुण चौहान, विजय केसरवानी, प्रमोद नायक, संदीप शुक्ला, आदित्य दीक्षित,मनोहर सिंह राज सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Comments