नेत्र जाँच एवं मोतियाबंद का होगा निःशुल्क ऑपरेशन।
28 दिसम्बर 2025,रविवार
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा बिलासपुर- कोटा के अग्रसेन भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक नेत्र जांच शिबिर का आयोजन होगा। आप अपना अग्रिम पंजीयन निःशुल्क अवश्य करायें। अग्रसेन भवन कोटा में सुबह 10 बजे से नेत्र जाँच कर चश्मा नम्बर निःशुल्क दिया जायेगा।
मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपीअपने साथ लाना अनिवार्य है। मोतियाबिंद का ऑपरेशन एम.जी.एम.आई. इंस्टीट्युट रायपुर में निःशुल्क किया जायेगा ऑपरेशन योग्य मरिजों को उसी दिन सायंकाल रायपुर ले जाया जायेगा। इसलिए अपने साथ आवश्यक कपड़े साथ में लेकर आएं ।
रायपुर आने-जाने रहने एवं भोजन, ऑपरेशन शुल्क, दवाई, चश्मा आदि का व्यय पालीवाल गोयल परिवार द्वारा किया जायेगा। इसमें आपको कोई खर्च नही लगेगा सब कुछ निःशुल्क रहेगा।
नोट - इस नेत्र शिविर में आप दवा-लेंस आदि का स्तर और क्वालिटी आयोजकों एवं एम.जी.एम. हॉस्पिटल,के बीच तयशुदा मानदंडों के अनुरुप होगा। विशिष्ट सेवा के लिए आयोजक जवाबदार नहीं है। इस संबंध में विशेष जानकारी के लिए निम्नांकित ब्यक्तियों से संपर्क कर सकते है।
1-प्रवेश अग्रवाल 2-अंकित अग्रवाल 3-मुकेश 4-रामकुमार अग्रवाल 5- किशन अग्रवाल से इन मोबाइल नंबरों पर बात कर जानकारी प्राप्त कर सकते है
9981634900--8602553275--9981251549--9340817919--9479267615--9893501476
आपको बता दे बिगत बर्षों से यह नेत्र शिविर का निःशुल्क आयोजन रामगोपाल अग्रवाल जी, प्रवेश अग्रवाल के द्वार कारगीरोड कोटा में कराया जाता है इस से कई लोगो को नेत्र ज्योति मिल रही है। इनके संपर्क सूत्र 9893401430 - 7000322145 है।

मोतियाबिंद क्या है? Motiyabind Kya Hai? -
मोतियाबिंद एक नेत्र रोग है, जिसके कारण व्यक्ति की दृष्टि कम होने लगती है और धुंधला दिखाई देने लगता है। यह नेत्र रोग आमतौर पर बढ़ती उम्र के लोगों के साथ होता है लेकिन कुछ स्थितियों में यह युवाओं में और बच्चों में भी हो सकता है। मोतियाबिंद आमतौर पर समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ता चला जाता है और यह एक या दोनों आँखों को प्रभावित कर सकता है। मोतियाबिंद के लक्षणों में फीके रंग, धुंधली दृष्टि या दोहरी दृष्टि, तेज रोशनी से परेशानी और रात में देखने में परेशानी हो सकती है। इससे ड्राइविंग करने, पढ़ने या किसी के चेहरे को पहचानने में भी परेशानी हो सकती है।
Comments