breaking post New

परमगुरु ओशो का जन्मदिन बिलासपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

ओशोधारा मैत्री संघ बिलासपुर ने अपने लगभग 100 सन्यासियों के साथ जन्मोत्सव सेलिब्रेट किया।

इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर-- ओशोधारा मैत्री संघ छत्तीसगढ़ की इकाई बिलासपुर के द्वारा परमगुरु ओशो के जन्मदिन को होटल जीत कैंटीनेंटल में 11 दिसम्बर को अपने लगभग 100 से अधिक साधक मित्रों सन्यासियों के साथ  उत्सव मनाया।

स्टेट क्वार्डिनेटर आचार्य संतोष चंद्रा, आचार्य माँ बन्दना परिहार,आचार्य स्वामी पीपी सिंह ने सभी साधक मित्रों को ध्यान उत्सव कराया। आचार्य संतोष चंद्रा ने ओशो की देशना के बारे में विस्तार से साधको को बताया समझाया,ओशो को सनातन धर्म का रक्षक प्रवर्तक बताते हुए कहा कि कुछ लोग अल्प ज्ञान की वजह से ओशो का विरोध करते है।

आचार्य माँ बंदना ने ओशो के जनमोत्स्व पर ध्यान उत्सव और समाधि का रसास्वादन सन्यासियों साधकों को कराया और केक काटकर प्यारे परमगुरु ओशो के जन्मदिवस को उत्सव के साथ मनाया गया।

ओशो का जन्म दिन पूरे भारत वर्ष में सभी ओशो धारा ध्यानकेन्द्रों के माध्यम से मनाया गया। मुंगेली, सूरजपुर में बड़े ही उत्सव के साथ ओशो जन्मोत्सव मनाया गया।

Get Loan

Comments