पालीवाल गोयल परिवार कोटा के द्वारा कराया जा रहा नेत्र शिविर का आयोजन।
इंडिया क्राइम न्यूज
कोटा बिलासपुर- करगीरोड कोटा में सर्व समाज सभी जनमानस के लिए पालीवाल गोयल परिवार कोटा एवम एम.जी.एम.आई हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान के द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन 27 दिसम्बर को अग्रसेन भवन कोटा में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक कराया जा रहा है।
इस नेत्र शिविर में एम.जी.एम.आई हॉस्पिटल रायपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ आंखों की जाँच करेंगे और मोतियाबिंद के मरीजों का उपचार करेंगे।
मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन एम.जी.एम.आई हॉस्पिटल रायपुर में किया जाएगा। ऑपरेशन निःशुल्क होगा, ऑपरेशन, आने- जाने दावा, चश्मा,भोजन का सारा खर्च पालीवाल गोयल परिवार कोटा के द्वारा वहन किया जाएगा। मरीज को अपने साथ आवश्यक कपड़े लाना होगा क्योंकि 27 दिसम्बर को ही साम को चयनित मरीजों को रायपुर ले जाया जाएगा। अग्रिम पंजीयन भी निःशुल्क है। मरीजों को अपने साथ राशनकार्ड और आधारकार्ड लाना अनिवार्य है।
इस नेत्र शिविर का आयोजन रामगोपाल अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल के सौजन्य से एवम गोयल पालीवाल परिवार जनों के सहयोग से किया जा रहा है।
Comments