breaking post New

छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा.. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पारम्परिक खेलों.. के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित..कोटा डी के पी स्कूल में खेल का हुआ शुभारंभ।

नगर पंचायत के माध्यम से राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर ..ड़ी के पी स्कूल मैदान में.. ओलंपिक खेल का हुआ शुभारंभ।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर--कोटा में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आगाज छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022 23 का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर नगर पंचायत के माध्यम से डीकेपी उमा विद्यालय के मैदान पर जनप्रतिनिधि नरेंद्र पाल के पार्षद द्वारा मैदान की पूजा करते हुए श्रीफल तोड़कर गिल्ली डंडा खेल का आगाज किया।
 
 जिसमें राजीव गांधी मितान क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के द्वारा गिल्ली उछाल कर शुभारंभ किया छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग के 18 वर्ष तक 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ग से अधिक आयुवर्ग के दलीय खेल गिल्ली डंडा, पेिट्टुल,संखली लंगडी दौड़,कबड्डी,खो खो रस्साकशी,बाटी,कंचा तथा एकल खेल बिल्लस फुगड़ी गेडी दौड़, भंवरा,100 मीटर दौड़,लंबी कूद कुल 14 पारंपरिक खेल विधाएं सम्मिलित है ।
 
जिसका आयोजन दिनांक 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन खेलकूद का आयोजन कर चयन किया जाना है राजीव युवा मितान क्लब नगरी क्षेत्र के प्रथम स्तर पर नगर पंचायत के सीएमओ श्रीमती सागर राज सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी असगर खान जनप्रतिनिधि नरेंद्र पाल के एवं नरेंद्र बाबा गोस्वामी अधिवक्ता राजीव युवा मितान क्लब समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कश्यप एवं मयूर परमार के साथ खेल अधिकारी डॉक्टर रंजीत सिंह पवार एवं श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा खेल प्रतियोगिता का संचालन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सुनील गुप्ता अरुण मानिकपुरी के साथ अन्य पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।
Get Loan

Comments