breaking post New

गौरव गुप्ता करेंगे लोकसभा में, नेशनल लीडर प्रोग्राम में, छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व।

केंद्र सरकार युवाओं के प्रोत्साहन के लिए कर रही है विस्तृत काम।

इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर- गौरव गुप्ता पिता रमेश गुप्ता निवास कारगी रोड कोटा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़िया
बीकॉम एलएलबी फ़ाइनल ईयर गुरु घासीदास यूनीवर्सिटी के छात्र है जो लोक सभा मैं करेंगे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व, नेशनल लीडर प्रोग्राम जो कि भारत सरकार द्वारा नव युवाओ के लिए चालू कीया गया है।

जिसमे हर राज्य से एक युवा का चयन किया जाता है जो भारत देश की  संसद लोक सभा मैं अपने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते है।

दिल्ली के संसदभवन में 25 दिसंबर को देश भर के चयनित युवा जो 28 राज्यसाशित और 8 केंद्र शासित प्रदेश से दिल्ली पहुंचेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीअटल बिहारी वाजपेयी जी और श्री मदन मोहन मालवीय जी पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर दिया जायेगा।

भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र और माय भारत पोर्टल एवं मिनिस्ट्री ऑफ़ युथ एंड अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के माध्यम से नव युवाओ को अपनी आवाज संसद तक पहुंचाने का काम कर रही है ।
देश भर से चयनित बच्चो को दिल्ली बुला कर उन्हें नेशनल प्लेटफार्म देकर भारत सरकार युवाओ को एक नई पहचान दिला रही है।

और इसी नेशनल लीडर प्रोग्राम मे गौरव गुप्ता  छत्तीसगढ़ से लोक सभा दिल्ली में राज्य का प्रतिनिधित्व कर श्री अटल बिहारी वजपाई जी के जीवन पर और छत्तीसगढ़ की कला. संस्कृति. विचार धारा. का परिचय पूरे देश के सामने रखेंगे। जो हमारे राज्य के युवाओं के लिए गौरव की बात होगी।

Get Loan

Comments