breaking post New

सट्टा पट्टी खिलाने वालों पर ताबड़तोड़ कर्यवाई..सटोरिये गिरफ्तार..वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कड़े तेवर से..पुलिस आई हरकत में।

अलग-अलग जगह पर अंको पर सट्टा खिलाने वालों पर की गई कार्यवाही, सट्टा पट्टी पर्ची लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए सटोरी।*
 
6 डाॅट पेन, सट्टा पट्टी पर्ची, एवं कुल नगदी रकम 16920 /- किया गया जप्त।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
नाम आरोपीगण -
 
1.रामायण यादव पिता संतराम यादव उम्र 45 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। (अप.क्र. 656/2022)
 
2. अमित यादव पिता बलराम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। (अप.क्र. 657/2022)
 
3. दिलीप साहू पिता श्यामलाल उम्र 38 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। (अप.क्र. 658/2022)
 
4. शुभम धु्रव पिता चन्द्र कुमार धु्रव उम्र 19 वर्ष निवासी गैंग खोली सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। (अप.क्र. 660 /2022)
 
5. लालू यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 26 वर्ष निवासी लोको खोली सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। (अप.क्र. 661/2022)
 
6. अजय शंकर यादव पिता पी.आर. यादव उम्र 36 वर्ष निवासी गोविन्द नगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। 
 
 
 
 
*बिलासपुर -* उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमति पारूल पाथुर के द्वारा जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारी को सट्टा खिलाने वालों के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की जाये निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) स्नेहिल साहू के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सिरगिट्टी क्षेत्र मे सट्टा खिलाने वालो पर कार्यवाही करने हेतु थाना स्तर पर मुखबीर तैनात किया गया।
 
इसी क्रम मे थाना सिरगिट्टी को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 1. रामायण यादव यादव नगर तिफरा के पास, अमित यादव यदुनंदननगर बाजार चैक के पास 3. दिलीप साहू यदुनंदननगर तिफरा के पास 4. शुभम धु्रव गैंग खोली सिरगिट्टी के पास 5. लालू यादव लोको खोली सिरगिट्टी के पास 6. अजय शंकर यादव गोविन्द नगर सिरगिट्टी के के अलग-अलग स्थानों पर डाॅटपेन से अंको पर रूपये पैसे का सट्टा पट्टी लिख रहे है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मौके जाकर रेड कार्यवाही करने पर सभी व्यक्ति कागज से अंको से सट्टा पट्टी लिखते हुये मिले।
 
उक्त आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी पर्ची पर अंक लिखा हुआ, 06 डाॅट पेन एवं कुल नगदी रकम 16920 रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ 4 ‘‘क‘‘ जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।
 
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी सिरगिटटी पौरूष पुर्रे, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के आरक्षक दीपक उपाध्याय, गोविन्द शर्मा व थाना सिरगिट्टी के आरक्षक अफाक खान की अहम भुमिका रही।
Get Loan

Comments