breaking post New

गायत्री साहू बनी बिलासपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ग्रामीण।कार्यकर्ताओ में हर्ष।

गायत्री साहू के लगन और पूरे परिवार की भाजपा के प्रति निष्ठा का फल हुआ प्राप्त।

गायत्री के लगन और जुझारू कार्यशैली से बिलासपुर जिले में भाजपा को मिलेगा लाभ।

कोटा- करगीरोड कोटा की निवासी गायत्री साहू पूर्व एल्डरमैन गंगिया बाई साहू जी की पुत्री है।इनकी माता जी ने अपना पूरा जीवन भाजपा की सेवा में लगा दिया और अब बेटी गायत्री साहू भाजपा की एक जिम्मेदार सजग सिपाही की तरह कार्य करती रहीं।

जिसका परिणाम स्वरूप इन्हें यह बड़ा दायित्व प्राप्त हुआ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी की अनुशंसा पर सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं की पहली पसंद महिला मोर्चा से बिलासपुर जिले की जिला अध्यक्ष ग्रामीण के गरिमामयी पद पर नियुक्ति की गई है। इस से महिला मोर्चा जिला बिलासपुर में हर्ष का माहौल बना हुआ है। सभी भाजपा के प्रदेश,जिला,ब्लाक नेतृत्व को धन्यवाद देते है जिन्होंने कर्मठ मेहनती,संघर्षशील युवा नेतृत्व गायत्री साहू को बिलासपुर जिला अध्यक्ष ग्रामीण महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी है।
 
गायत्री साहू ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवम महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिभा अवस्थी जी सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों को नए दायित्व मिलने की बधाई दी,सभी के साथ मिलजुल कर पार्टी के निर्देशों का पालन करने की बात कही।साथ ही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण शाव जी से मुलाकात कर बधाई दी धन्यवाद ज्ञापित किया।
Get Loan

Comments