बाबा ईश्वर की सत्यता को जनमानस में फैलाया,महान सत नाम यानी परमात्मा का नाम ही सत्यनाम है परम्परा के संत थे।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा बिलासपुर- कोटा में आज परम संत बाबा गुरु घाशीदास जी जयंती पर बाबा के अनुयायियों ने हाथ में शांति का प्रतीक सफेद झंडा लेकर विशाल सोभा यात्रा निकाली जिसमे आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा की जयंती यात्रा में भाग लिया।
यात्रा नाक चौक से होते हुए ब्लाक मुख्यालय तक निकली और फिर सभा मे परिवर्तित होकर बाबा के परम संदेश को सभी को बताया गया।
बाबा गुरु घासीदास जी प्यार,एकता,सदभाव,समरसता, और परमात्मा का ही नाम सत्य है यही सत्यनाम है। के प्रवर्तक संत थे मनखे मनखे एक समान को महत्व दिया। यानी मनुष्य सब बराबर है। जाती पाती भेदभाव, छुआ छूत का बहिष्कार किया, मनुष्यों में परमात्मा का अंश है सभी एक दूसरे को प्यार करे एक दूसरे का साथ दे तभी समाज का तेजी से बिकाश होगा। गोश्वामी तुलसी दास जी ने भी यही संदेश दिया कि सियाराम मैं सब जग जानी- करहुँ प्रणाम जोरिजुगपानी।
सिख समाज के गुरुओं ने भी यही कहा संदेश दिया कि एक ओंकार सत्यनाम।
बाबा अन्य सभी परमपूज्य महान संतो की तरह के उच्चकोटि के महान संत थे आज उनकी जयंती के अवसर पर सारे जनमानस को उनका आशीर्वाद प्राप्त हो यही सभी की कामना है।

Comments