breaking post New

कोटा में श्रीमद भागवत कथा की बह रही बयार..कथा श्रवण कर पुण्यफल प्राप्त करने का अच्छा संयोग।

3 से 10 जनवरी तक गोपाल सिंह ध्रुव के निवास पर भागवत कथारास की हो रही अमृतवर्षा।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा, बिलासपुर- करगी रोड कोटा फिरंगी पारा में शिक्षक गोपाल सिंह ध्रुव एवम श्रीमती किरण जी के निवास पर श्रीमदभागवत कथा रस की अमृतवर्षा 3 जनवरी से 10 जनवरी 2025 समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक नित्य होगी। आप सभी श्रीमद भागवत कथारस अनुरागी भक्त जन कथा श्रवण के लिए सदर आमंत्रित है।

कथा ब्यास पीठ से  सुविख्यात,भागवत मनीषी,भागवत रसिक,भागवत शुकदेव, आचार्य श्रीकान्त त्रिपाठी जी एवम आपकी सुपुत्री कथा ब्यास,भागवत सिंधु,पूज्या शीघ्रता त्रिपाठी जी अपने श्रीमुख से भागवत कथा की अमृतरस वर्षा से श्रोताओं को आत्मविभोर करेंगी।

कथा के तीसरे दिवस 5 जनवरी रविवार पर बिदुर चरित्र,प्रहलाद चरित्र की कथा श्रवण कराई जाएगी। 6 जनवरी श्री रामअवतार और श्री कृष्ण अवतार की कथा, 7 जनवरी को माखन चोरी लीला, गोबर्धन पूजा, 8 जनवरी को महारास लीला,रुक्मिणी विवाह, 9 जनवरी को सुदामा चरित्र,फूल होली खेली जाएगी, 10 जनवरी को कथा के अंतिम दिवस तुलसी वर्षा, सहस्रधारा,हवन एवम भंडारे का आयोजन होगा।

Get Loan

Comments