breaking post New

हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में..चैत्र नवरात्री के प्रथम दिवस..माता शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ ..सर्व हिंदू समाज कोटा ने निकाली बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा।

हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में..चैत्र नवरात्री के प्रथम दिवस..माता शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ ..सर्व हिंदू समाज कोटा ने निकाली बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-बिलासपुर-- करगी रोड कोटा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस माता शैलपुत्री की आराधना कर आशीर्वाद के साथ सर्व हिन्दू समाज के संगठनों ने हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 के शुभ उपलक्ष पर  इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा  निकाली,

शोभा यात्रा में बाजे गाजे के साथ श्री राम की धुन में  नाचते गाते सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहनें पुरुष, जन प्रतिनिधियों , गणमान्य नागरिकों,पत्रकारों ने अपनी श्री राम के चरणों मे उपस्थिति दी, यह शोभा यात्रा श्री राम मंदिर पड़ाव पारा से प्रारंभ होकर चंडी माता चौक से नाका चौक तक निकली और वंहा पर भव्य महा आरती के साथ शोभायात्रा का समापन किया जाएगा।

यात्रा में प्रभु श्री राम की दिव्या झांकी श्री राम दरबार एवं हनुमान जी के बाल स्वरूप की दिव्या झांकी भगवे झंडे को लहराते युवाओं, बहनों में हिंदुत्व का जोश देखते ही बन रहा है। माताओ बहनों ने  जय श्री राम के जय घोष के साथ यह शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा में मुख्य रूप से सर्व हिंदू समाज विश्व हिंदू परिषद एवं करगी रोड कोटा के एवं सभी ग्रामीण क्षेत्र के हिंदू धर्म प्रेमियों उपस्थित रहे।

Get Loan

Comments