इंडिया क्राइम न्यूज़
करगी रोड कोटा- कोटा में महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही शिव भक्त बड़ी संख्या में मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे हैं। सभी मंदिरों में शिव भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली और मंदिरों को भी काफी अच्छे से सजाया गया है।
आज के दिन ही भगवन शिव की शादी हुई थी और आज ही के दिन ज्योतिर्लिंग प्रकट हुए थे। शंकर हनुमान मंदिर, कोटेस्वर महादेव मंदिर,श्री हनुमान मंदिर नाका,में धर्म,अर्थ,काम,मोक्ष, की प्राप्ति हेतु सायं 6 से 9 फिर 9 से 12 फिर 12 से 3 और 3 से 6 बजे तक रुद्र महाभिषेक किया जा रहा है जिसमे कोटा नगर के भक्त बाबा भोलेनाथ जी का अभिषेक कर पुण्य अर्जन करेंगे। देवरहा बाबा मंदिर, एवम छेरकाबांधा के शिव मंदिर वेलकम में सुबह से ही शिव भक्त पहुंच कर पूजा किये।
महाशिवरात्रि के पर्व पर महिलाएं, पुरुष,बच्चे सभी व्रत रख कर पूजा करते हैं।
महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के पूजा पाठ करने के लिए विशेष तैयारी की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।आज के दिन जगह जगह भण्डारा का आयोजन भी किया जाता है।
महाशिवरात्री के पावन पर्व पर.. मंदिरों में सुबह से ही लगा रहा शिव भक्तों का तांता.. धूमधाम से मनाई जा रही महाशिवरात्रि..मंदिरों में किया जा रहा महा रुद्राभिषेक।
Comments