breaking post New

पीड़िता की मां ने कहा... नाबालिग बेटी के साथ हुआ दुष्कर्म... गर्भ ठहरने पर कराया गया गर्भपात...रिपोर्ट लिखाने कोटा थाने पहुँची पीड़िता की मां।*

पीड़िता की मां ने कहा... नाबालिग बेटी के साथ हुआ दुष्कर्म... गर्भ ठहरने पर कराया गया गर्भपात...रिपोर्ट लिखाने कोटा थाने पहुँची पीड़िता की मां।*

आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*28/09/2020*

 

*बिलासपुर*---कोटा थाना के बेलगहना पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत करहीकछार,का मोहल्ला सरगुजिहा पारा में एक नाबालिग मूकबधिर लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराए जाने के मामले में शिकायत आवेदन लेकर पीड़िता मां कोटा थाने पहुँची है।

पीड़िता की माँ के अनुसार उनकी 13 वर्षीय मूकबधिर नाबालिग लड़की के साथ अनाचार किया गया और उसके बाद वह ना केवल गर्भवती हो गई बल्कि नाबालिग के पेट में पल रहे गर्भ को गांव में ही सामाजिक बैठक कर नाबालिग का गर्भपात कराने निर्णय लिया गया और देसी जड़ी बूटी खिलाकर कटघोरा में गुपचुप तरीके से गर्भपात कराए जाने की खबर सामने आई है।

 

पीड़िता की मां का आरोप है कि कोटा टीआई पहले तो आवेदन लेने से इंकार करते हुए बेलगहना चौकी जाने की बात कही फिर फोन कर कोटा थाने बुलाया है।

 

पीड़िता की माँ ने पत्र में लिखा है कि बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले,गर्भपात कराने वाले, गांव में बैठक करनें वाले और इस गंभीर अपराध को छुपाने और दबाने वाले लोगों पर जांच कर कार्यवाही करें।

पीड़िता की मां नें अंदेशा जताया है कि उनकी बेटी के जीवन को खतरा है इसलिए उनकी नाबालिग बेटी को जीवन सुरक्षा के नाम पर उसके साथ रहने दिया जाय।

 

अपको यँहा पर  जानकारी के लिए बता दें कि पीड़िता बचपन से अपने दादा और चाचा के साथ रहती है।

 

दुष्कर्म के बाद से पीड़िता नाबालिग अपने पेट में गर्भ लिए घर परिवार,मोहल्ला और समाज की चारदीवारी में घूमती रही,लड़की मुह से कुछ ठीक से बोल नही पाती भी नहीं सकती, माँ साथ नही रहती है।

 

सवाल उठता है कि आखिरकार 13 वर्षीय नाबालिग मूकबधिर लड़की  के साथ दुष्कर्म होता रहा, वह गर्भवती हो गई, फिर भी घर,परिवार, और समाज के लोग, जानकारी होने के बाद भी,मौन हैं?

 

  खबर मिलते ही हमनें समाज के सजग प्रहरी होने की जिम्मेदारी निभाते हुए शासन तथा प्रशासन का ध्यान समाज में हो रहे गैरकानूनी तथा असामाजिक गतिविधियों की तरफ ध्यान आकर्षित करने इस खबर से उन तमाम जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया ताकि मूकबधिर नाबालिग लड़की को न्याय के साथ साथ तात्कालिक स्वास्थ्य सुविधा और जीवन सुरक्षा मिल सके।

गर्भपात कराया जाना कानूनन जुर्म है ऐसे में किसी नाबालिग मूकबधिर लड़की का जंगली जड़ी बूटी खिला कर गर्भ गिरा दिया जाना क़ानून से खिलवाड़ किया जाना अब मूकबधिर नाबालिग लड़की के गर्भवती होने और गर्भपात कराए जाने वाले मामले पर तत्काल कार्यवाही नहीं कर टालमटोल किया जा रहा है।

 

एक नाबालिग लड़की जिसकी उम्र अभी खेलने कूदने और पढ़ने लिखने की उसका गर्भवती हो जाना और फिर मामले की शिकायत परिजनों और आस पड़ोस के लोगों द्वारा नहीं करना और जब पीड़िता की मां नें जानकारी होने पर कोटा थाने में अपराध दर्ज कराने जाने पर, मामले को गंभीरता से संज्ञान में नहीं लेना,अपने आप में कई गंभीर सवालों को जन्म देता है।

बहरहाल देखना होगा कि क्या कोटा पुलिस दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता की माँ के शिकायत आवेदन कर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू करती है या पीड़िता को अपनी नाबालिग बेटी को न्याय दिलाने न्यायालय की शरण में जाना होगा!

Get Loan

Comments