breaking post New

*कोटा डैम में डूबने से हुई एक लड़के की मौत..प्रतिमा बिसर्जन के समय हुआ हादसा।*

*कोटा डैम में डूबने से हुई एक लड़के की मौत..प्रतिमा बिसर्जन के समय हुआ हादसा।*

*11 वर्षीय माशूम कोरी डैम में गणेश विसर्जन के दौरान गहरे पानी मे जाने से डूब गया।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*कोटा-- इस समय बरसात का मौसम है सभी तालाब और डैम फुल भरे हुए है, इसी समय गणेशजी का बिसर्जन चल रहा है, बड़े जलाशयों में बिसर्जन के दौरान बहुत ही सावधानी की जरूरत होती है खास कर छोटे बच्चों को तो ले ही नही जाना चाहिए, परन्तु प्रायः देखने को मिलता है कि नाबालिकों की ही बिसर्जन में भीड़ रहती है। रात में बरसात के समय प्रतिमा बिसर्जन में हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा पड़ावपारा निवासी आयुष सिंह तंवर पिता जयपाल सिंह तंवर उम्र 11 वर्ष भी भीड़ एवम दोस्तो के साथ गणेश बिसर्जन करने कोटा के कोरी डैम ( घोंघा जलाशय ) गया हुआ था, सभी लोंगो ने गणेश जी की प्रतिमा का बिसर्जन करके नहाने लगे इसी समय आयुष सिंह नामक लड़का गहरे पानी मे चला गया और डूब गया   बहन ने डूबने की खबर सभी को बताई सभी लोग पानी मे खोजने लगे फिर कोटा पुलिस और 112 को खबर दी मौके पर कोटा पुलिस और SDRF की टीम घटना स्थल पर पहुँच कर खोजने लगी लगभग एक घंटे बाद आयुष मिला परन्तु तब तक वह इस संसार को अलविदा कर चुका था, पुलिस हॉस्पिटल लेजाकर डॉक्टरों से परीक्षण कराया डूबने से मौत होने के कारण डेडबॉडी को वंही फ्रीजर में रखा गया आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया जाएगा। यह परिवार के लिए बड़ी अनहोनी है।

Get Loan

Comments