breaking post New

कोटा नगर सहित बिलासपुर मे दुर्घटनाओं से बचाने के लिए गौवंशो के गले में लगाए जा रही रेडियम पट्टी।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा- बिलासपुर – कोटा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए घुमंतू पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाए जा रहे हैं। कोटा तहसीलदार, पशु चिकित्सक, नगर पंचायत कोटा सहित कोटवारों की संयुक्त टीम ने घुमंतू और आवारा पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाने का काम कर रही है।

अब तक 250 पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाया जा चुका है। आने वाले समय में भी ये काम लगातार जारी रहेगा।

कोटा तहसीलदार प्रकाश चंद साहू ने बताया कि बारिश में पानी और कीचड़ के कारण मवेशी रोड पर बैठ जाते हैं। ऐसे में अक्सर वाहन चालकों और मवेशियों के एक्सीडेंट की आशंका बनी रहती है। इसे कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य सड़कों पर रेडियम बेल्ट लगाने का काम किया जा रहा है। सभी पशु मालिकों से अपने निजी पशुओं को घर में बांधकर रखने की अपील की है।


​​​​

Get Loan

Comments