breaking post New

प्रेमी ने की बड़ी बेरहमी से मां-बेटे की हत्या, पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में मिली बड़ी सफलता।*

प्रेमी ने की बड़ी बेरहमी से मां-बेटे की हत्या, पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में मिली बड़ी सफलता।*

हत्या में प्रयुक्त धार दार हथियार कुल्हाड़ी हत्यारे के निशानदेही पर पुलिस ने बाईपास से किया बरामद।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*

07/09/ 2020

*कोटा बिलासपुर* - बिलासपुर सकरी से लगी हुई परसदा दिन दयाल कालोनी में हुवे दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सकरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

हत्यारे आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं कपड़े पुलिस ने हाईवे  से बरामद कर लिया है।
मामला सकरी थाना क्षेत्र के परसदा दिन दयाल कालोनी का है यहाँ दो दिन पहले निगम कर्मचारी की पत्नि सरिता एवं बच्चे अरमान की लाश घर के अंदर रक्त रंजित अवस्था में पड़ी मिली थी। प्रथम द्रष्टया मामला हत्या का लगा , इस डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में पुलिस ने मामले में एक संदेही परसदा निवासी संजू वस्त्रकार को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया था।
आरोपी पहले घटना न करने की बात कहता रहा लेकिन पुलिस के कड़ाई से पूछने पर वह टूट गया और बताया कि सरिता से दो वर्ष पूर्व से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच कुछ माह पहले संजू की सगाई हो गई,
इसकी भनक लगते ही सरिता लड़की के घर पहुचकर संजू की सगाई तुड़वा दी जिससे संजू आक्रोशित हो गया था।     घटना दिनांक को युवक अपने जीजा के घर रायपुर में था, जहाँ से अपने जीजा की बाइक लेकर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला और सीधे अपनी प्रेमिका सरिता के घर पहुच गया। वो अपने साथ बेग में एक कुल्हाड़ी रखा था कुल्हाड़ी को घर के गेट में छोड़कर अंदर गया, और सगाई टूटने की बात को लेकर दोनों में विवाद सुरु हो गया।
इसके बाद संजू पानी पीने का बहाना कर के बैग में रखी कुल्हाड़ी लेकर आया और महिला के सिर पर वार कर दिया, जिससे महिला चिल्लाने लगी जिसकी आवाज सुनकर उसका बेटा अरमान दौड़कर घर के अंदर आया और घटना देखकर बाहर भागने लगा जिसे पकड़कर संजू कमरे के अंदर ले गया और उसकी भी कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी।
घटना स्थल से हत्या करने के बाद संजू रायपुर के लिये निकल गया जहाँ बाईपास में उसने कुल्हाड़ी फेक कर कपड़े बदले और फिर से रायपुर पहुच गया। पुलिस ने युवक की निशानदेही में समान जप्त कर लिया है।बताया जा रहा है कि संजू अपनी प्रेमिका से पीड़ित प्रताड़ित था। इसी वजह से हत्या किया।

मामला सुलझाने में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप,सीएसपी आर एन यादव,थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार यादव,एसआई शकर गोस्वामी, एएसआई द्वय अशोक चौरसिया, ओम प्रकाश परिहार,प्रधान आरक्षक पंकज राय,आरक्षक गण वीरेंद्र साहू,शैलेन्द्र साहू,अभिजीत डाहीरे,वीरेंद्र भोई,सुनील पटेल का विशेष योगदान रहा।

Get Loan

Comments