breaking post New

कोटा के नगरपंचायत चुनाव में..जनता किसको देगी आशीर्वाद..किसके सर सजे का ताज..कमल या पंजा।

भाजपा से अध्यक्ष के लिए सरोज दुर्गेश साहू और काँग्रेश से मीनू प्रकाश जायसवाल के बीच कड़ी टक्कर।

 इंडिया क्राइम न्यूज 

कोटा बिलासपुर- कोटा नगरपंचायत चुनाव 11 फरवरी को होना है। चुनावी सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। दोनों पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्यासी सभी 15 वार्डों के पार्षद प्रत्यशियों सहित सघन जनसम्पर्क में लगे है। लेकिन मतदाता मौन है।  स्थानीय चुनाव होने के कारण आपसी संबंधों और भाईचारे का असर दिख रहा है बहुत सारे मतदाता धर्मसंकट में है इस लिए भी शांत है।

भाजपा के उपमुख्यमंत्री एवम नगरी प्रसाशन मंत्री श्री अरुनशाव जी कार्यकर्ता सम्मेलन कर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर कर सघन घर घर जा कर जनसम्पर्क करने की बात को गंभीरता से कहा। और अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू को तथा सभी 15 वार्डों के भाजपा पार्षदों को जिताने के लिए कार्यकर्तओं को कहा। सरकार की उपलब्धियां चाहे दो वर्ष का धान बोनाश देने की बात हो महतारी बंदन की 12वीं क़िस्त सांय सांय माताओं बहनों के खाते में आने की बात हो या फिर प्रधानमंत्री आवास बना कर देने की बात हो,समर्थन मूल्य में धान खरीदने की बात, बिकाश के मुद्दे की ये सभी सरकार की उपलब्धियां कार्यकर्तओं को घर घर जा कर समझाना होगा मतदाताओं को तो निश्चित रूप से 16 कमल इस बार कोटा की जनता जीता कर देगी।

वहीं काँग्रेश से अध्यक्ष पद की प्रत्यासी श्रीमती मीनू प्रकाश जायसवाल भी घर घर सघन जनसम्पर्क में लगी है।काँग्रेश से कोई बड़ा चेहरा अभी तक कार्यकर्तओं को रिचार्ज करने नही आया, लेकिन कोटा बिधायक अटल श्रीवास्तव जी ने  आज से चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।उन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि चुनाव कैसे जीता जाता है,इस लिए काँग्रेश के कार्यकर्ता उत्साहित है कि जीत काँग्रेश की होगी।

बहरहाल यह चुनाव पार्टी लेबल के साथ साथ ब्यक्तिगत ब्यौहार और सम्बन्धों पर प्रत्यासी को लाभ पहुँचाता है। फिर भी भाजपा और काँग्रेश प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है।

अब देखना होगा कि जनता जनार्दन,मतदाता गण अगर बिकास पर वोट करते है कि केंद्र में और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और स्थानीय चुनाव में भाजपा कमल छाप का अध्यक्ष सभी पार्षदों सहित पूर्ण बहुमत में जीत कर बैठता है तो बिकाश तेज गति से होगा कोटा नगर पंचायत में।क्योकि पूर्व में कांग्रेस की सरकार रही और भाजपा का अध्यक्ष जीत कर आया तो बिकाश तीब्र गति से नही हो पाया। भाजपा सरकार बनते ही कोटा नगर पंचायत को अभी बिगत दिनों पहले 15 करोड़ रुपया बिकास कार्यों के लिए भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री अरुनशाव जी के द्वारा दिया गया जिसमे अभी बिकाश के कार्य होंगे चुनाव बाद।

और अगर जनता फिर विपक्ष की स्थानीय सरकार बनाना चाहती है या परिवर्तन चाहती है तो इसका लाभ काँग्रेश प्रत्याशियों को भी पूरा मिलने के आसार है।

फिलहाल भाजपा और काँग्रेश के अध्यक्ष पद के प्रत्यासी नए,अच्छी छबि और मिलनसार स्वभाव के है दोनों का नगर में कोई बिरोध नजर नही आ रहा है।अब जनता मतदाता जीत का सुनहरा ताज मुकुट किसको पहनती है यह तो समय ही बताएगा।
Get Loan

Comments