breaking post New

11 अगस्त को कोटा से कांवर यात्रा के निकलने के कारण और गड्ढों में हुई तब्दील रोड को एस डीएम ने रिपेयर कराने के लिए तहसीलदार को दिए निर्देश।

हजारों की संख्या में.. इस मार्ग से कांवरिया जल लेकर निकलेंगें।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-- कोटा में कांवर यात्रा के मद्देनजर एसडीएम युगल किशोर उर्वसा जी ने कोटा तहसीलदार साहब प्रकाश साहू जी को जन सहयोग से खराब सड़क को रेल्वे स्टेशन से मुक्तिधाम तक समतल करवाने के निर्देश दिए। तहसीलदार श्री साहू जी ने आज मौके पर पहुँच कर जन सहयोग से रोड़ में बन गए कीचड़ से भरे गड्ढों को पुरवाने का काम सुरु किया।

कोटा नगरवासियों द्वारा रेलवे स्टेशन से मुक्ति धाम मार्ग तक सड़क में बड़े बड़े गड्ढे , पानी भरे होने एवं कीचड़ जमा होने से आमजन तथा स्कूल कॉलेज के बच्चों को आवागमन में हो रही परेशानियों के संबंध में शिकायत की थी तथा दिनांक 11 अगस्त को इसी मार्ग से कई हजारों की संख्या में कावड़ियों के आने जाने की सूचना पर, आज एसडीएम  सर के निर्देशानुसार तहसीलदार कोटा द्वारा उक्त मार्ग में स्थानीय सहयोग से मरम्मत का कार्य प्रारंभ कराया गया।

चूंकि मरम्मत कार्य लगभग 300 मीटर होने से कल रात्रि तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इस रोड पर पैदल चलना तो हो ही नही सकता था दो पहिया बहनों के चालक भी बड़ी मुसकिल से निकल पाते थे।

Get Loan

Comments