breaking post New

कोटा डैम के पास.. बेलगहना रोड में.. फारेस्ट बैरियर के पास.. हुआ गंभीर सड़क हादसा।

मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल।

इंडिया क्राइम न्यूज़


कोटा – करगीरोड कोटा से बेलगहना रोड में वन विभाग के कुंवारीमुड़ा फारेस्ट बैरियर के पास, बेलगहना की तरफ से आ रही  स्कार्पियो बाहन ने बाईक में सवार तीन लोगों  को अपनी चपेट में ले लिया। और दुर्घटना ग्रस्त हो गए ।



आस पास मौजूद इस घटना को देखने वालों का कहना था कि स्कार्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर काफी जोरदार थी। तीनों युवकों को काफी गंभीर चोट आई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह बेलगहना से कोटा की तरफ आ रही तेज रफतार स्कार्पियो नम्बर सीजी 10 बी 1205 आ रही थी जिसने  मोटरसाइकिल नम्बर सी.जी. 28 एन 1225 में सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी और वो लोग जख्मी हो कर गिर गए। 

दोनों बाहनों में टक्कर जोरदार रही होगी.. तभी तो मोटर साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गए और बताते है कि स्कार्पियो के चके में मोटरसाइकिल सवार किसी युवक की हड्डी टूट कर घुस गई है।

जानकारी मिलने  के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही मेें लग गई है। इस समय सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है।
Get Loan

Comments