breaking post New

होली और शब-ए-बारात त्योहार के दिन .. शराब दुकान में मदिरा प्रेमियों की जबरदस्त भीड़..शराब की बोतल लेने में करनी पड़ रही मसक्कत..रोड जाम..भीड़ हटाने पहुँची पुलिस।

क्या अंग्रेजी शराब में नशा नही होता.. या इसके पीने वाले शराबी नही कहलाते..या इसके नशे से अपराध नही घटित होता..तभी तो संबेदन शील त्योहार में भी बिक रही अंग्रेजी शराब।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर/कोटा-- निजात अभियान के तहत शराब,नशे के खिलाफ अभियान तेजी से जिले में चल रहा है लेकिन होली के दिन भी धड़ल्ले से बिक रही नशे की सामग्री शराब, शराब दुकान में भीड़ आज होली के दिन भी कम नही है बल्कि पीने वाले स्टॉक कर रहे है। कल रंग खेलने के अवसर पर शराब पीने का मजा ले सकें।

 
 
एक ओर शराब पीकर पाए जाने पर धरपकड़ की कार्यवाही होगी होली-शब-ए-बारात त्योहारों में सन्ति बनाये रखने के लिए, नशे में मोटरसाइकिल चलाने पर कार्यवाई 10,000/- रुपये का जुर्माना भी होगा। यह बहुत ही अच्छा प्रयास है पुलिस प्रसाशन का, 
 
तो आज फिर होली के दिन कोटा में शराब दुकान पर भारी भीड़ शराब लेने के लिए क्यों लगी है।क्या शराब बेचने की होली के दिन प्रसाशन छूट दे रखा है। होली में हुड़दंगियों,नशेड़ियों, नशे की आड़ में होने वालों अपराधों पर कैसे अंकुश लगेगा। कैसी दोहरी नीति है.. जिस होली में शांति का पाठ पढ़ाया जा रहा है वंही नशे बेहोसी की दवा खुले आम बेची जा रही है तो कैसे नसेड़ी कम होंगे त्योहार के दिन।
 
जानकारों की माने तो होली के दिन पुलिस प्रसाशन को देशी, अंग्रेजी, सभी तरह की नशा बेचने वाली दुकाने बंद करानी चाहिए बल्कि एक दो दिन पहले से बंद कर देनी चाहिए।
 
परन्तु यंहा तो उलटा दिख रहा है महुआ,देशी शराब बनाने पीने से नाश होगा अपराध बढ़ेगा इस लिए कार्यवाई हो रही है, अंग्रेजी शराब में नशा नही होता होगा इस लिए ही होली जैसे हुड़दंगी त्योहार, और शब-ए-बारात जैसे त्योहारों में शराब दुकान भट्ठी पर शराब बिक रही है।
 
भीड़ के करण सड़क में जाम लग गया पुलिस को भीड़ हटाने रोड से गाड़ी हटाने में प्रयास मसक्कत करने के लिए पहुचना पड़ा, नही तो भीड़ में विवाद हो सकता था।
Get Loan

Comments