कोटा के मतदातओं का हमेशा रहूंगा आभारी.. जो ढेर सारे वोट देकर मेरा बढ़ाया मान..आभार रैली का हुआ नगर में भब्य स्वागत।
इंडिया क्राइम न्यूज
कोटा-बिलासपुर-- कोटा बिधान सभा से भारतीय जनता पार्टी से बिधायक का चुनाव लड़कर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने लगभग पैंसठ हजार वोट पाकर चुनाव में जनता का प्यार एवम आशीर्वाद पाया। आज उसी प्यार और आशीर्वाद का प्यारे मतदाताओं को अभिवादन करने के लिए आभार रैली निकाल कर जनता जनार्दन का आभार जताया।
कोटा नगर में कार्यकर्तओं ने बैंड बाजे के साथ अपने प्यारे युवा नेता की आभार रैली में शामिल होकर जनता का आभार ब्यक्त किया। रैली राममंदिर चौक पड़ाव पारा से निकल कर नाका चौक पहुँची नगर में कई जगह लड़ियाँ लगा कर अतिशीय स्वागत और कई जगह फूल माला पहना कर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी का जबरदस्त स्वागत किया गया।
लोगों ने माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। युवा नेता नेम सोनी और वरिष्ठ नेता बैंकट अग्रवाल के घर के पास बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यह दृश्य देखने लायक था। पूरे रास्ते मे स्वागत के लिए लोग उमड़ रहे थे। जय जूदेव..एक ही देव..जय जूदेव के नारे लग रहे थे। उठो राम के भक्तों.. अयोध्या बुला रही है के संगीत से लोग झूमते चल रहे थे।
नाका चौक में स्वागत के साथ आभार रैली का समापन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं के भोजन की ब्यवस्था रही।
आभार रैली में सभी प्रमुख कार्यकर्ता पदाधिकारीगण वरिष्ठ नेता राम लाल साहू, मोहित जैसवाल,महराज सिंह नायक, मुरारी लाल गुप्ता, बैंकट अग्रवाल, गणेश गुप्ता, गंगिया बाई साहू, गायत्री साहू, अमृता साहू, प्रदीप कौशिक,बाबा गोश्वामी,अमर नाथ साहू, सुलेश पांडेय, युवा नेता नेम सोनी, डा. फेकूराम साहू, वरिष्ठ नेता विष्णु अग्रवाल, सबिता नामदेव, साबित्री साहू,राजेश गुप्ता, अंजना चौकसे,प्रांजल चौकसे, दुर्गेश साहू,टीकाराम साहू, कई युवा कार्यकर्ता सहित कोटा,
करगी,रतनपुर,बेलगहना मंडल के अध्यक्ष, कार्यकर्ता,पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
Comments