breaking post New

भुगतान न करने के विरोध में..सहारा के जमाकर्ता/अभिकर्ता गण.. सहारा श्री सुब्रतराय के जन्मदिवस को.. कलादिवास के रूप में मनाने का निर्णय किया।

इंडिया क्राइम न्यूज़


बिलासपुर-- सहारा पीड़ित जमाकर्ता / कार्यकर्ता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ की बिलासपुर ईकाई द्वारा सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत राय के जन्म दिवस दिनांक 10.06.2023 को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

सहारा इंडिया के विभिन्न अनुषांगिक क्रेडिट को-आपरेटिव्ह सोसायटियों में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के जमाकर्ताओं का पूर्ण अवधि हो जाने के उपरान्त भी उनकी जमा रकम मय ब्याज विगत तीन चार वर्षो से भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस हेतु आक्रोषित जमाकर्ताओं के द्वारा दिनांक 10.06.2023 को सुब्रत राय के जन्म दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया जावेगा । उक्त जानकारी संघ के उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा द्वारा दी गई। संघ के सदस्य जयदीप घोष कुटुबुददीन, सचिन काले, अविनाश दर्वेकर, संतोष ठाकुर द्वारा जमाकर्ता / कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल कोन्हेर गार्डन, तिलक नगर बिलासपुर समय 11.00 बजे से 01.00 बजे पर आने का आव्हान किया है। -

Get Loan

Comments