breaking post New

त्रिकोणीय संघर्ष में.. कोटा बिधान सभा मे जीतेगा कौन..किसकी बनेगी सरकार..कांग्रेश जीत के प्रति अश्वस्त।

कांग्रेश से हटे लोग पुनः जुड़ रहे अटल श्रीवास्तव के साथ..प्रत्यासी का धुँवाधार प्रचार जारी।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा, बिलासपुर-- कोटा में त्रिकोणीय संघर्ष यानी तीन राजनैतिक पार्टियों का कड़ा मुकाबला दिख रहा है।

कांग्रेश, भारतीय जनता पार्टी, और जनता जोगी कांग्रेश में त्रिकोणीय सीधा मुकाबला दिख रहा है।

कांग्रेश पार्टी से सीएम के खास पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव है। तो वंही भारतीय जनता पार्टी से दबंग युवा नेता प्रबलप्रताप सिंह जूदेव मैदान में है, बर्तमान बिधायक डॉक्टर रेणु जोगी  भी अपनी जनता कांग्रेश जोगी पार्टी से चुनाव मैदान में है।

यह मुकाबला वोटर और बिधान सभा की जनता जनार्दन बड़ा ही दिलचस्प मान रही है। क्योकि की अबकी बार जनता किसी को एक दूसरे से कम नही मान रही है।

पर चुनावी जानकारों की माने तो कांग्रेश प्रत्यासी अटल श्रीवास्तव का चुनावी मैनेजमेंट और कार्यकर्ताओं का तालमेल, रूठे हुए नेताओं को मनाने की कार्यशैली जबरदस्त है। दूसरे पार्टियों से अधिक चुनावी रणनीतिकार इनकी नीति को कारगर बताते है, जनता के सुख दुख में साथ रहनेवाले कांग्रेश प्रत्यासी की जीत कार्यकर्ता मान रहे है।
Get Loan

Comments