breaking post New

सहारा पीड़ित जमाकर्ता- अभिकर्ताओं के द्वारा चलाया जा रहा पोस्टकार्ड महाअभियान..सहकारिता मंत्री माननीय अमितशाह जी को भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड।

पूरे छत्तीसगढ़ में कल चलेगा अभियान, भुगतान न मिलने से जमाकर्ता/अभिकर्ता है बहुत परेशान।

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सम्माननीय भूपेश बघेल जी के भी बिलासपुर प्रवास पर पीड़ितों ने दिया ज्ञापन/अबेदन।

इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर- सहारा के जमाकर्ता/अभिकर्ता इस समय बहुत परेशान है जमा धन समय पूर्ण होने के बाद भी सहारा की कम्पनियों के द्वारा भुगतान नही किया जा रहा है। लोगों के इलाज के लिए पैसे नही है बच्चों की शादी रुक रही है पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जरूरत पर काम आये इसलिए गाढी कमाई को लोगों ने सहारा में जमा किया था आज दर दर जमाकर्ता/अभिकर्ता  भुगतान पाने के लिए भटक रहे है, कोई भी फरियाद सुनने वाला नही है।

इसी क्रम में  समय समय पर आंदोलन, ज्ञापन दिया गया है अब पोस्ट कार्ड  महा अभियान बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में चलाया जा रहा है।

सहारा पीड़ित जमाकर्ता/कार्यकर्ता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में कल 21/05/2023 रविवार को बी आर यादव गार्डन ( श्रमिक बिश्राम गृह ) देवकीनंदन स्कूल के पास ब्रहस्पति बाजार में सुबह 10 बजे से साम 5 बजे तक  पोस्ट कार्ड माहा अभियान चलाया जाएगा और केंद्रीय सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह जी को भेजे जाएंगे।इस माहा अभियान में सभी पीड़ित जमाकर्ता/अभिकर्ता सम्लित होकर पोस्टकार्ड माह अभियान को सफल बनावें।
Get Loan

Comments