कांग्रेश के कार्यकर्ताओं को कोई भी अधिकारी परेशान नही कर सकता..कोटा का भरपूर बिकाश करूँगा..बिधायक अपने आप मे बड़ी हस्ती होती है।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा, बिलासपुर- कोटा में आज कांग्रेश की जीत का विजय जुलुश निकाला गया। इस बिजय जुलुश में नवनिर्वाचित बिधायक अटल श्रीवास्तव ने मतदाताओं का आभार ब्यक्त किया कोटा नगर में बैंडबाजे के साथ कांग्रेश के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ रेल्वे स्टेशन से नाका चौक तक रैली निकाल कर जनता का आभार ब्यक्त किया गया। पैदल चल कर बिधायक पूरे नगर में घूमे जगह जगह लोगों ने माला पहना कर बिधायक का स्वागत किया।
औऱ अंत में राज पैलेश कोटा में कार्यकर्ताओं को नव निर्वाचित कोटा बिधायक अटल श्रीवास्तव जी ने संबोधित किया। और कहा- कि मैं कोटा बिधानसभा के मतदातओं का बहुत आभारी हूँ जिन्होंने मुझे अपना मत देकर बिजई बनाया, मैं जानता का ऋणी हूँ, इस ऋण को उतार नही सकता, कोटा बिधानसभा के मतदाताओं और कांग्रेश के कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी नही होने दूंगा, अधिकारियों की तानाशाही नही चलने दूंगा। हमारे कार्यकर्ताओं को कोई भी अधिकारी परेशान नही कर सकता है।
बिधायक जी ने भाजपा को कोसते हुए कहा कि ईबीएम मशीन की वजह से कांग्रेश की हार हुई है। साफ्टबेयर में ऐसा चिप लगा है कि उसको सेट करने से कांग्रेश के कुछ प्रतिसत वोट भाजपा में डल जाते है। जब तक ईबीएम से चुनाव होंगे मोदी जीतते रहेगा। इस लिए बैलेट पेपर से मतदान होना चाहिए। तभी कांग्रेश सत्ता में आ सकती है। ईबीएम में मोदी की पूरी सेटिंग है। ईबीएम से चुनाव होने पर कांग्रेश से प्रत्यासी खड़ा ही नही होना चाहिए क्योंकि जीत भाजपा के मोदी की ही होगी। मीडिया ने पूछा - मणिपुर में भी ईबीएम से मतदान हुआ वंहा तो कांग्रेश जीती ऐसा क्यों? तो उन्होंने ने कहा कुछ कुछ जगहों में सेटिंग नही करते इन्टरनेट का युग है मशीनों में कुछ भी गड़बड़ी हो सकती है।
खैर ईबीएम पर सवाल तो कांग्रेश के बड़े नेता भी उठा चुके है,परंतु ईबीएम मशीनों को जिलाधीश और वरिष्ठ अधिकारियों के देख रेख में और चेक कर चुनाव में लगाया जाता है, फिर जिन राज्यों में कांग्रेश की सरकार थी वंहा तो अधिकारी भी गड़बड़ी नही कर सकते।
मामला चाहे जो भी हो पर इस चुनाव में ईबीएम का भूत सर चढ़ कर बोल रहा है, इस भूत से निजात कैसे मिलेगी इसकी खोज जारी है।
Comments