*पुतला दहन के समय पुलिस ने पुतला को छीन कर अपनी ड्यूटी निभाई, कवर्धा में भगवा अपमान के खिलाफ भाजपा ने चलाया पुतला दहन का अभियान।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर-- करगीरोड कोटा बिकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत आमने में आज भारतीय जनता पार्टी के तरफ से कवर्धा में हिंदू पर अत्याचार और भगवा के अपमान के कारण शक्ति केंद्र ग्राम अमने में मोहम्मद अकबर और भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया है।*
*जिसमें भाजपा जिला महामंत्री गायत्री साहू की अगुवाई में महिला मोर्चा द्वारा पुतला दहन सम्पन्न किया गया इस मे प्रमुख रूप से कार्यकर्ता मीना यादव, शुसीला रानी यादव, प्रमिला बाई, मालती, सविता पटेल, अमरीका पटेल, सहित महिला मोर्चा की बहने अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूतला दहन किया गया।*
*इस समय अमने में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने महिला मोर्चा की बहनों से पुतला छीनने का प्रयास किया फिर भी पार्टी के निर्देश के मुताबिक पुतला दहन का कार्य महिला मोर्चा ने किया और सरकार के क्रिया कलाप के खिलाफ नारेबाजी की।*

Comments