breaking post New

*कोरोना के बिलासपुर जिले मे रबिवार को 251पॉजिटिव केस मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 4755 तक पहुची।*

*कोरोना के बिलासपुर जिले मे रबिवार को 251पॉजिटिव केस मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 4755 तक पहुची।*
*कोरोना से अब तक बिलासपुर जिले में लगभग 69 लोगो की मौत हो चुकी है,*

*स्वास्थ बिभाग चिंतित, कुछ दिनों से रोज जिले में  लगभग 100 कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे है।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*
14/09/2020

*कोटा बिलासपुर*-- समूचे बिलासपुर और बिलासपुर जिले में कोरोना का संक्रमण रोज बढ़ते जा रहा है। स्वास्थ महकमा खुद चिंतित है कि इसे कैसे काबू किया जाय। यही रफ्तार रही तो वह दिन ज्यादा दूर नही जब  यह महामारी अपना ताण्डव रूप धारण कर लेगी।

सभी को सावधानियां बरतने की बेहद आवस्यकता है। बिलासपुर जिले में रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 251 केस से ऊपर कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसे मिलाकर जिले में लगभग4755 से ऊपर का आंकड़ा कोरोना संक्रमितों का पहुँच गया। यह काफी चिंता का विषय है।

प्रतिदिन जिले में लगभग 100 लोग कोरोना संक्रमित बिगत कुछ दिनों से मिल रहे है। रविवार को बिलासपुर सहरी क्षेत्र में ही लगभग 215 और ग्रामीण क्षेत्र में वही करीब 37 कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुये है। यह आंकड़ा चौकाने वाला है तमाम सावधानियों के बावजूद संक्रमण लगातार बढता जा रहा है।

कल रविवार को कोरोना से पाँच लोगों की मौत भी हुई, कुदूदण्ड निवासी एक महिला की कोविड 19 हॉस्पिटल में रविवार को मृत्यु हो गई। बिजली बिभग के कर्मचारी अश्वनी राठौर की रायपुर में रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वही आर बी हॉस्पिटल में एक 54 साल के ब्यक्ति तथा उसी अस्पताल में पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाले आदमी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शांति अपार्टमेंट टिकरापारा के रहने वाले,एक बुजुर्ग की इलाजनके दौरान मौत हुई। रामायण चौक में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हुई और रविवार को ही जांजगीर चंपा के  एक 50 बर्षीय ब्यक्ति की आर बी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे। अन्य बीमारियों से ग्रसित ब्यक्तियों के स्वस्थ सुधार में बड़ी दिक्कते आ सकती है,इनके ऊपर कोरोना वायरस का संक्रमण बड़ी तेजी से बढ़ रहा है।

 कोटा में संक्रमण बढ़ते जा रहा है, आसपास के सभी क्षेत्रों में भी संक्रमण बढ़ते क्रम में जारी है, बिलासपुर  में नेहरू नगर, पुलिस लाइन,गोड़पारा,27 खोली, मंगल चौक,मुक्तिधाम सरकंडा,जगमाल चौक,जूनी लाइन, सिंधी कालोनी,करबला, गीतांजलि नगर 1, रामा लाइफ सिटी,अमेरी, चाटीडीह, महाराणा प्रताप चौक,इमली पारा, तिफरा,रेल्वे कालोनी, चांदनी चौक, भारतीय नगर,सिरगिट्टी, बिद्या कालोनी, कृष्ण बिहार,हेमू नगर सूर्य बिहार सहित चकरभाठा, और सहर के कई मुहल्ले कालोनी क्षेत्र कोरोना के संक्रमण में आ गये है।इन स्थानों के निवासियों को बेहद सावधानी की जरूरत है।

ग्रामीण इलाकों में भी तखतपुर, सीपत कोटा बेलगहना, अमने, सहित कई इलाके कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये है। इस समय सिर्फ सावधानी से सोसल डिस्टेंस का पालन, मास्क का प्रयोग, हाथों की सफाई के साथ साथ जरा सा परेशानी महसूस हो तो डॉक्टर्स की परामर्श बेहद जरूरी है, क्योकि यह समय और मौसम भारत के लिए सर्दी जुखाम, बुखार का मौसमी सीजन है, ऐसे में कोबिड 19 कोरोना के वायरस का प्रकोप खतरनाक साबित हो रहा है, इस लिए समय पर उपचार जरूरी है, और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी, गाइड लाइन का पालन करना दिन में काम से कम 30 मिनट तक योग ध्यान करना गर्म पानी काढ़ा का सेवन करना सरीर की रोग प्रतिरोधक छमता को मजबूत रखना, यही सलाह पहले भी हमारे ऋषि मुनी, और योगाचार्य देते आये है। सावधान रहेंगे तभी सुरक्षित रहेंगें।
Get Loan

Comments