*जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले ओशो प्रमियों से सहयोग राशि पाँच सौ रुपये रखी गई है।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--अशो धारा मैत्री संघ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 11 दिसंबर 2021 को स्थानीय होटल सिल्वर ओक मगर पारा रोड बिलासपुर छत्तीसगढ़ में परम गुरु ओशो जो एक आध्यात्मिक गुरु वा महान विचारक एवम रहस्य दर्शी है। उनका 90 वां जन्मोत्सव का कार्य क्रम रक्खा गया है, इस समारोह में भाग लेने पूरे छत्तीसगढ़ और राज्य के बाहर से भी लगभग 150 ओशो प्रमी शामिल होने जा रहे हैं, इस कार्यक्रम में ओशोधारा के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य श्री प्रभाकर दर्शन जी शामिल होंगे, तथा इस कार्यक्रम का संचालन करेंगें।*
*यह कार्यक्रम दोपहर 2.30 से प्रारम्भ हो कर रात्री 8 बजे तक चलेगा, ओशो जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में ध्यान उत्सव और सत्संग भी होगा। फिर केक काटकर जन्मोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से उस महान आनन्दित चेतना को याद कर उत्सव मनया जाएगा।*
*ओशो इस युग के महान विचारक, दार्शनिक, मनीषी,और आध्यात्म जगत के महान रहस्यों के ऊर्जा के रहस्यमयी श्रोतों के धारक महापुरुष थे सहज ही वह अद्भुत रहस्य अपने अनुयायियों, प्रमियों में बांट गए, ऐसी महान आत्मा का 11 दिसंबर, 1931 को मध्य प्रदेश के कुचवाड़ा में उनका जन्म हुआ था. उन्होंने पूरी दुनिया को अध्यात्म से जोड़ा. जन्म के समय उनका नाम श्री चंद्रमोहन जैन था. उन्हें आचार्य रजनीश के तौर पर भी जाना जाता है. बाद में वह आध्यात्मिक जगत में एक सूरज की तरह चमके और फिर 'ओशो' के नाम से जाने गए जगत में विख्यात हुए।*

Comments