breaking post New

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही.. सर्राफा व्यापारी के घर हुये चोरी का किया बड़ा खुलासा..लगभग बावन लाख रुपये के जेवरात जप्त।

बढ़ते अपराधों व चोरी की बारदातों पर नकेल कश्ती पुलिस।
 
इंडिया क्राइम न्यूज़
 
मुंगेली - आपको बता दें पिछले सप्ताह सोनार पारा स्थित पालिया ज्वेलर्स में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी की शिकायत सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज हुआ था। जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डे के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी का पतासाजी हेतु निर्देश जारी कर एसडीओपी एस आर धृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के साथ सायबर यूनिट की टीम लगातार पतासाजी में जुटी रही।
सी सी टीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर महज 8 दिवस की कड़ी मेहनत से आरोपी को धर दबोचा। 
 
पुलिस सूचना के आधार पर चकरभाठा में चिन्हित स्थान आरोपी के ठिकाने पर पहुंच कर वारदात में प्रयुक्त कपड़ा एवं स्कूटी से आरोपी को रेल्वे ट्रेक के पास दौड़ाकर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध कबूल नामा किया गया साथ ही सामान को घर में छुपा कर रखना स्वीकार किया गया एवं चांदी के 02 नग सिल्ली 150000 को भाटापारा निवासी दीपक गुप्ता से बेचना बताया।आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त हथियार व स्कूटी क्र. सी जी 10 बी के 1378 कीमत 80000 रु को जप्त किया गया साथ ही भाटापारा से चांदी के सिल्ली को भी जप्त किया गया। आरोपी के घर से 40 किलो चांदी एवं 500 ग्राम सोने के जेवरात सहित 140000 रु बरामद किया गया।जप्त ज्वेलरी का बाजार मूल्य लगभग 50 लाख आंकी गई। इस प्रकार आरोपियों से कुल 5220000 रु की सामग्री जप्त की गई। बताया जा रहा है आरोपी देवराज लोधी चकरभाठा निवासी आदतन अपराधी है देवराज लोधी वर्तमान में बलात्कार के आरोप में जेल में बंद था कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर रिहा हो कर आया था। आज दिनांक को आरोपी देवराज लोधी व दीपक गुप्ता को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 
 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरव पाण्डे, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, सउनि दिवाकर सिंह, प्र आरक्षक धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, बलराज सिंह, रवि जांगड़े आरक्षक योगेश यादव, विकास सिंह, राहुल यादव, हलिश गेंदले, गिरिराज सिंह, रमाकांत डहरिया, परमेश्वर जांगड़े, अतुल सिंह, अब्दुल रियाज, रामकिशोर कश्यप, नागेन्द्र परिहार की अहम भूमिका रही।
Get Loan

Comments