नौ ज्योत कलशों के साथ ..नगर भ्रमण के लिए निकलता है माता का जावरा।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर-- नवरात्री पर्व पर कोटा के चांडी माता मंदिर से नवमी के दिन पुजारी मनोज तिवारी और पम्मा तिवारी की देख रेख में नगर के अनुभवी शक्ति उपासना के साधकों के सानिध्य में नौ मनोकामना ज्योति कलशों के साथ जवारे को कोटा नगर में सभी के दर्शन के लिए घुमाया जाता है।

घरों घरों से लोग सड़क पर आ कर माता रानी के ज्योतिस्वरूपा स्वरूप का दर्शनकर आरती पूजा करते है। बीच बीच मे ज्योति सुधारने के लिए जावरा पवित्र जगह पर उतारा जाता है वंहा भी पूजा आरती की जाती है।
देर रात्री में पूरे बिधि बिधान से मातारानी का जावारा जलाशय में विसर्जित किया जाता है, सभी के सुख समृद्धि की प्रार्थना की जाती है।

Comments