breaking post New

नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक.. बिलासपुर रेंज.. डॉ. आनंद छाबड़ा ने आज किया पदभार ग्रहण।

बिलासपुर रेंज में .. पूर्व में दे चुके है अपनी सेवायें।

बिलासपुर-- छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज दिनांक 01/08/2023 को बिलासपुर रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा जी द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।

 डॉ. आनंद छाबड़ा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2001 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं।

डॉ. आनंद छाबड़ा छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें राज्य के इंटेलीजेंस चीफ सहित रायपुर रेंज और दुर्ग रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। डॉ. छाबड़़ा पूर्व में बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिला रायगढ़ और जिला जॉंजगीर-चाम्पा में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. आनंद छाबड़ा के पदभार ग्रहण दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर-शहर, राजेन्द्र जायसवाल, अति.पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण- राहुल देव शर्मा और पु.म.नि.कार्या.रेंज बिलासपुर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम और उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा तथा रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, निरीक्षक थाना प्रभारी सिविल लाईन, सहित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Get Loan

Comments