जनता,पार्षद,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,ब्यापारयों ने लिया निर्णय, नगर में सभी से माँगा सहयोग।*
*मेडिकल, डेयरी,किराना, सुबह 8 से 12 बजे तक खुलेंगे, शर्तो को न मानने वालों पर होगा 2000/- का जुर्बाना।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*
10/09/2020
*करगी रोड*-- कोटा में इस समय कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। ब्यापारी, वकील, अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी, सभी बारी बारी से कोरोना की चपेट में आ रहे है। इससे कोटा नगर में ब्यापारियों, नागरिको में दहसत का माहौल बन गया है।
आज इस आसय से सम्बंधित बैठक नगर पंचायत कोटा में रखी गई थी, सभी ने अपने अपने सुझाव कोटा में बढ़ते कोरोना संकट पर दिये,अंततः सभी ने कोटा के सभी प्रतिष्ठानों को सम्पूर्ण रूप से तारीख 11/09/2020 से 20/09/2020 तक यानी दस दिन तक बन्द करने का निर्णय लिया। इससे बढ़ते कोरोना की चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी।
जरूरी सामान दूध दही दवा किराना समान के लिए डेयरी, मेडिकल स्टोर, किराना दुकान, मोबाइल दुकान, सुबह 8 बजे से 12 बजे दोपहर तक ही खुलेंगी।
कुछ शर्तों के साथ कोटा में दस दिनों का सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा।
इस जनता कर्फ्यू के शर्तो का उलंघन करने वाले ब्यापारियों से 2000/-रुपये अर्थ दंड लेने का भी प्रावधान सभी बैठक में उपस्थित जानो ने रखा है। अपनी, अपने परिवार और नगर की सुरक्षा, तथा कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए सभी को स्वतः सहयोग करना चाहिये।
नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षद गण प्रमुख सभी ब्यापारी गण नगर के प्रतिश्ठित नागरिक गणों ने रोड में निकल कर इस जनता कर्फ्यू कोटा सम्पूर्ण लॉक डाउन में सहयोग करने की अपील सभी ब्यापारियों और नगर की जनता से किया है।
बिगत दिनों ब्यापारियों ने कोटा पूर्णरूप से बंद करने का ज्ञापन एस डी एम कोटा को दे चुके है। इस तरह का स्वतः लॉक डाउन उन सभी जगहों पर आवश्यक हो गया है जहाँ कोरोना के मरीज बढ़ रहे है। आज पूरे प्रदेश में सभी जिलों में स्थित कोरोना की बढ़ती जा रही ही बिलासपुर जिले के हालात अच्छे नही लग रहे कोरोना का संक्रमण बिलासपुर, कोटा, तखतपुर, बिल्हा, गनियारी,रतनपुर, पाली , बेलगहना के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो में भी बढ़ता जा रहा है।
प्रसाशन, के हस्तक्षेप की भी आवस्यकता है, जंहा लोग कोरोना के बचाव के सुझाओं को नही मान रहे वँहा थोड़ा सख्ती करने की पुनः आवस्यकता महसूस हो रही है।
मास्क लगाना, दो गज की दूरी का पालन करना, हाथों की सफाई, सेनेटाइजर का प्रयोग, बेवजह न घूमना, जरूरी काम से ही बाहर निकलना, यदि कोई इन नियमो का उलंघन करता है तो पुलिस बिभग पहले की तरह रोक टोक करती रहे नही तो स्थिति निराशा जनक हो सकती।
सरकार अपने हिसाब से सभी आवश्यक कदम उठा रही है, परन्तु सम्पूर्ण जागरूकता कोरोना से बचाव के लिए, स्वयं जनता को भी करना बहुत आवश्यक हो गया है। सतर्क रहें, सजग रहें,सरकार के सुझाओं का पालन करे....सुरक्षित रहें।

Comments