यादव समाज के द्वारा.. चंडी माता चौक में.. मनाई गई मटकी फोड़ प्रतियोगिता।
इंडिया क्राइम न्यूज
कोटा -बिलासपुर-- आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवम धूम-धाम से मनाया जा रहा है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जुदेव चंडी माता चौक में सर्व यादव समाज के कार्यक्रम में सम्लित हुए।

यादव समाज के द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई एवं चंडी माता चौक में मटका फोड़ प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रबलप्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे साथ में अरुण सिंह चौहान, मोहित जायसवाल, विकास सिंह ठाकुर, महाराज सिंह नायक, विमल गुप्ता, प्रदीप कौशिक, बाबा गोस्वामी, अनिरुद्ध गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी,नागरिक गण उपस्थित थे।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के द्वारा 21000 का नगद इनाम यादव समाज को दिया। एवं उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक-बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कोटा के अधिकांश मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जिनमे प्रमुख रूप से राधा कृष्ण मारवाड़ी मंदिर, गौरी शंकर सिद्ध हनुमान मंदिर, पंचमुखी मंदिर, पड़ाव पारा राम मंदिर, में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव-जन्माष्टमी का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा नगर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में डूबा रहा जगह-जगह मटका फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
वही दलहा बाबा मंदिर नवागांव में सुबह से दर्शनार्थियों का पहुँचना जारी रहा यहाँ प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लोग दर्शन करने पहुँचतें है,पुण्यलाभ प्राप्त करते है।

Comments