breaking post New

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू जी ने मनाया हरेली त्योहार..गेड़ी चढ़कर किया पारम्परिक खेल का सुभारम्भ।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 
कोटा-बिलासपुर-- हरियाली या हरेली त्योहार किसानों के लिए खुशी और समृद्धता का त्योहार है ।पूरे छत्तीसगढ़ में धान की रोपाई हो चुकी है चारो तरफ हरियाली ही हरियाली दिखती है। किसान खुशी से झूम उठते है।पृथ्बी भी श्रावण मास में वर्षा ऋतु में अपना श्रृंगार करते हुए हरी भरी दिखती है।
छत्तीसगढ़ में श्रावण मास की अमावस्या के दिन किसान सहित सभी लोग हरियाली का पावन त्योहार मनाते है। कई जगह नारियल फेक प्रतिस्पर्धा भी युवओं में होती है।
हमारे छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी ने भी पारम्परिक तरीके से अपने स्वजनों परिचितों के साथ गेड़ी चढ़कर हरेली त्योहार का उत्सव मनाया। यह त्योहार पूरे प्रदेश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
Get Loan

Comments