breaking post New

कोटा नगर संघर्ष समित द्वारा ऐतहासिक कदम....ट्रेन नही तो वोट नहीं।

कोटा विधानसभा चुनाव 2023 को कोटा क्षेत्र के लोगो द्वारा पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जा सकता है। 
 
इंडिया क्राइम न्यूज
 
बिलासपुर/कोटा:- मिली जानकारी के अनुसार नगर संघर्ष समिति कोटा द्वारा एक अहम फैसला लिया गया है। कोटा विधानसभा चुनाव 2023 को कोटा क्षेत्र के लोगो द्वारा पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जा सकता है अगर उनकी मांगे केंद्र एवम राज्य शासन द्वारा मानी नही गई । नगर संघर्ष समिति की मांगे है की कोटा एवम कोटा रूट में पहले जैसी ट्रेनों को रोकी जाए , जिससे की पहलेे की तरह लोगो को ट्रेनों की सुविधा मिल सके ।

 
...जैसा कि सभी को पता है केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और राज्य में कांग्रेस, इससे यह देखा जा रहा है की ये किसी पार्टी की नही बल्कि आम जान की पहल है जिसमे किसी पार्टी का नही बल्कि हर पार्टी, हर विभाग ,आम जान सभी की पहल है ..... ट्रेन नही तो वोट नहीं।
 
बीते दिनों कई आंदोलन चलाए गए , नगर संघर्ष समिति द्वारा अंशन पर भी बैठा गया पर ट्रेनों को पहले जैसा नही रोका गया और जवाब में कई बाते सामने आई.....
 
सांसद अरुण साव
 
-- सांसद अरुण को नगर के भारतीय जनता पार्टी के लोगो ने बोला की केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इससे लोगो में यहां गलत असर जायेगा और सामने चुनाओ भी है , इस मुद्दे को विपक्षी पार्टी उठाएगी और जनता भी नाराज है तो फिर इस विषय में आप रेल मंत्री जी से बात करिए तो अरुण साव जी ने वही पर सभी के सामने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से बात किया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा बोला गया की हम इस दिशा में काम कर रहे है और ट्रेनें जल्दी से चालू हो जायेगी ।
 
डी आर एम बिलासपुर जोन
 
-- पूर्व में कोटा नगर के लोगो द्वारा डी आर एम ऑफिस का घेराव भी किया गया और लिखित ज्ञापन भी दिया गया और डी आर एम द्वारा भी आश्वासन दिया गया था कि कुछ समय में ट्रेनें चालू होएंगी ।
 
बस ऐसे ही आज तक आश्वासन के जरिए नगर के लोगो को राहत दी गई,लेकिन किया कुछ नही गया। इसी वजह से इस बार यह कदम नगर संघर्ष समिति कोटा द्वारा उठाया गया है की....ट्रेन नही तो वोट नहीं।
Get Loan

Comments