breaking post New

छत्तीसगढ़ अग्रहरि समाज के जानकी प्रसाद बने प्रदेश अध्यक्ष, अमित गुप्ता बने महामंत्री।

India crime news 

कोटा-- छत्तीसगढ़ अग्रहरि समाज का चुनाव महामाया नगरी रतनपुर में समाज के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को मनोनीत करने की सहमति बनी।।

अग्रहरी समाज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अग्रहरी समाज के संरक्षक श्री संतोष गुप्ता जी, संयोजक गिरजाशंकर गुप्ता जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता जी, महामंत्री दीपक गुप्ता जी,शिवचंद जी नर्मचन्द जी समाज के लोगों के साथ मिलकर सर्व सम्मति से पदाधिकारियों को मनोनीत करने में सफलता पाई।
 
अपने उद्बोधन में समाज के नेताओं ने अग्रहरि समाज के लड़कों लड़कियों की शादी दूसरे समाज मे करने को ले कर कड़ी प्रतिक्रिया दिखाई, कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों को समाज से पृथक किया जाय।

इस बात को लेकर एक बड़ा नेताओं का तबका बिरोध में खड़ा नजर आया क्योकि समाज मे दहेज लोभियों के कारण समाज में लड़की का पिता परेशान होकर दूसरे समाज मे लड़की का विवाह करते है। या लड़की में कोई कमी है लड़के में कोई कमी है तो दूसरे समाज मे शादियाँ होती है। दूसरे समाज के लोग बिना दहेज के या दहेज देकर लड़की ले जाते है और लड़कियां आराम में  रहती है। तो दूसरे समाज मे शादी हो रही है , कुछ लड़के लडक़ी के माँ बाप मजबूर हो कर बच्चों की जिद में दूसरे समाज मे सादी करते है।
पर यह बात उच्च सोसाइटी वाले अपनी शान में और कमजोर गरीब भाई दहेज न दे पाने की मजबूरी के कारण दूसरे समाज मे सदी करते है।
पर कारण जो भी हो इस ओर समाज के  आम लोगो को बिचार करने की जरूरत है। किसी को समाज से अलग करने से समस्या का हल नही होगा, समाज मे समानता लाने से एक दूसरे की मदद करने से, इस जटिल समस्या का हल जरू निकल सकता है।

रतनपुर धर्मशाला में अग्रहरि समाज के उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने नेताओं को सर्व सम्मति से चुना।जिसमे रायपुर से दानवीर के नाम से जाने जानेवाले जानकी प्रसाद जी को अध्यक्ष के लिए, युवा नेता अमित गुप्ता जी बेलगहना को महामंत्री के लिए, कोषाध्यक्ष का पद भिलाई के खाते में गया और कार्यकारी अध्यक्ष के लिए हरप्रसाद जी गुप्ता बिलासपुर को मनोनीत किया गया।

इस सभा मे रायपुर,बिलासपुर,कोटा, भिलाई बेलगहना, मोपका, मटियारी, के लोग ज्यादा दिखे और रायगढ़ कोरवा, अम्बिकापुर से भी समाज के लोगों ने शिरकत की, परंतु समाज का एक धड़ा नेताओं का नदारद दिखा, इससे जनचर्चा रही कि राष्ट्रीय अग्रहरि समाज की तरह छत्तीसगढ़ प्रदेश अग्रहरि समाज मे भी कुछ लोगों के हठ धर्मिता की वजह से दो फाड़ होते दिख रहे है।  क्योकि बर्चस्व की लड़ाई समाज का बिकाश होने नही देती।

उपस्थित समाज के नेताओं ने समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया। 

वही कुछ चुनावी रणनीतिकार एक दूसरे  से ये कहते सुने गए कि हम आपको वंहा उस चुनाव में भी समर्थन देकर जीत दिलायेगें खर्चे की चिंता नही है।
तो यंहा लोग यह नही समझ पा रहे कि लोग अपने पद्प्रतिष्ठा के लिए सब कुछ कर रहे है या समाज के कमजोर गरीब लोगों की मदद कर सेवा कर समाज मे समानता लाना चाहते है। समाज को संरक्षित कर समज का उत्त्थान करना चाहते है।

फिलहाल नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की सेवा करने का बचन दिया है तो निश्चित रूप से समाज हित मे।कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ अग्रहरी समाज को उन्नति की ओर ले जाएंगे।
 
Get Loan

Comments