इंडिया क्राइम न्यूज़
मुंगेली- बिलासपुर मे आयोजित 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता मे रविन्द्र भारती विद्यालय के छात्र छत्राओ ने बेसबाल के तीनो आयु वर्ग मे स्वर्ण पदक प्राप्त किये है इस प्रतियोगिता मे रविंद्र भारती विद्यालय मदनपुर के 12 विधार्थी के साथ कोच उमाशंकर साहू शामिल थे अंडर 19 बालक मे टालवीट , गुलशन दिवाकर बालिका मे कुसुम खांडे , प्रेमकुमारी अंडर 17 बालक मे नागेश्वर, नितिन बालिका मे नीलू कुर्रे, गुनगुन यादव अंडर 14 बालक मे चमन अंचल ,समीर कुर्रे बालिका मे प्रियंका खांडे एवम दिपांशी कांत आदि प्लेयर शामिल है जिन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किये है।

इस सफलता के लिए मुख्यरूप से कोच उमाशंकर साहू के प्रेरणा मार्गदर्शन और उसकी मेहनत का फल है जो इतने सारे छात्र छात्राओं ने सभी वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किये है। विद्यालय परिवार को इस सफलता के लिए बधाइयाँ दी गईं।
Comments