breaking post New

श्रीमती वंदना उइके ने कोटा बिधान सभा के लिए पेश की दावेदारी..ब्लाक कांग्रेश अध्यक्ष को दिया आवेदन।

वंदना उइके कोटा बिधान सभा के मतदाताओं से है परिचित।

इंडिया क्राइम न्यूज़


कोटा/बिलासपुर-- छत्तीसगढ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए  बहुत ही कम समय शेष है, जिस के बाद पूरे प्रदेश में सियासी हवा गर्म हो गई है।

 कांग्रेस पार्टी ने ब्लाक स्तर  पर आवेदन लेकर फिर उसकी स्क्रूटनी के बाद फाइनल नाम केन्द्रीय नेतृत्व को भेजने का तरीका निकाला है। इस प्रकिया से प्रत्येक उम्मीदवार को गुजरना होगा। इस प्रकिया के तहत कोटा विधानसभा के लिए प्रबल दावेदारी करते हुए श्रीमती वंदना उईके ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आदित्य दीक्षित जी को आवेदन पेश किया। 

श्रीमती वंदना उईके पिछले कई वर्षों से कोटा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय है और  समय समय पर जनमानस की आवाज आलाकमान तक पहुंचाती रहीं है। यह विदित हो की कोटा विधानसभा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और यहां। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की विधायकी नहीं है। यदि आदिवासी वर्ग से उम्मीदवार इस क्षेत्र को दिया जाता है तो कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित होने की संभावना प्रबल हो जाएगी।
Get Loan

Comments