breaking post New

*मरवाही उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भी झोंकी ताकत, पूर्व कद्दावर मंत्री श्री गणेशराम भगत ने भी किया सघन जन सम्पर्क, भा ज पा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला।*

*मरवाही उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भी झोंकी ताकत, पूर्व कद्दावर मंत्री श्री गणेशराम भगत ने भी किया सघन जन सम्पर्क, भा ज पा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला।*
*पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने मरवाही क्षेत्र में किया भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार*

*कोटमी बाजार में कोटा क्षेत्र की विधायक ने गणेश राम भगत को भेंट की जोगी की आत्मकथा*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*20/10/2020/*

*बिलासपुर*--  चुनाव से जोगी परिवार के बाहर होने पर अब मरवाही उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेश का सीधा मुकाबला दिख रहा है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा  के जुझारू नेता श्री गणेश राम भगत के द्वारा आज मरवाही उपचुनाव के मद्देनजर अनेक गांव में धुआंधार चुनाव प्रचार कर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने की अपील किया। 

श्री गणेश राम भगत आज मरवाही क्षेत्र के मुरमुर कोटमी एवं बचरवार ग्राम पंचायतों में जाकर वहां ग्रामीणों से सीधे संपर्क किया और नुक्कड़ सभाएं लेकर लोगों से भारतीय जनता पार्टी को विजई बनाने की अपील की। और पूर्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार के  किये गये बिकाश कार्यों को याद दिलाया।

 इस दौरान कोटमी बाजार में श्री गणेश राम भगत की कोटा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रेणु जोगी से भेंट हुई। और श्रीमती रेणु जोगी ने श्री गणेश राम भगत को जोगी की आत्मकथा की किताब भेंट की। और सघन जन संपर्क किया।
Get Loan

Comments