*2 वा 3 नवम्बर को कोटा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नही करेंगे काम, न ही देंगे स्वास्थ्य सेवायें।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*--- बिकास खण्ड कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में काफी दूर दराज और बनांचल के रोगी इलाज कराने आतें है। इस स्वस्थ केंद्र से लोगों को हमेशा काफी इमरजेंसी में उम्मीद रहती है। और स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपनी सेवायें नियमित जन मानस के हित मे करतें है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नर्सिंग स्टाफ, फार्मेसिस्ट, आर एच ओ, स्टाफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित 34 लोगों ने कोटा खण्ड चिकित्सा अधिकारी को लिखित में सूचना दी, और सामूहिक आकस्मिक अवकास में 2 और 3 नवम्बर को जाने काम न करने के सम्बंध में आवेदन दे कर पावती ली। इनके काम बन्द कर देने से मरीजों, को निश्चित रूप से काफी समस्यायें उत्पन्न होगीं।
कर्मचारियों ने आवेदन में लिखा है कि ज्वलन्त समस्यों पेंडिंग मांगों के पूरा न होने पर दो दिवसीय अवकास में रहेंगे।
कोविड 19 के संक्रमण कोरोना महामारी के कारण अभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अवकास में जाना उचित नही है।प्रसाशन को इस ओर ध्यान देना चाहिये। कि ऐसी स्थिति के उत्पन्न होने के पहले समाधान के उपाय करना श्रेयस्कर होगें।
*कोरोना जैसी गम्भीर परिस्थिति में भी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जानेवाले हैं दो दिन के आकस्मिक अवकास में, खण्ड चिकित्सा अधिकारी को दी लिखित सूचना।क्यों उत्पन्न हो रही ऐसी स्थिति।*
*कोरोना जैसी गम्भीर परिस्थिति में भी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जानेवाले हैं दो दिन के आकस्मिक अवकास में, खण्ड चिकित्सा अधिकारी को दी लिखित सूचना।क्यों उत्पन्न हो रही ऐसी स्थिति।*
Comments