*मूलभूत सुविधाओं से वंचित दिव्यांग महिला ने एस.डी.एम. कोटा को लिखित में दिया आबेदन,कहा साहब- तनिक हमारी भी सुध लीजिये*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर* -- करगी रोड़ कोटा में नगर पंचायत क्षेत्र कोटा वार्ड क्रमांक 09 में डाकबंगला निवासी एक दिव्यांग महिला माया महेत्तर जो कि पुर्ण रूप से दिव्यांग है चलने मे असमर्थ है, दूसरा कोई उठा कर गोदी में ले जाये तभी कंही जा सकती है।
ऐसी जरूरत मन्द महिला को शासन की कोई भी योजनाओं का लाभ नगर पंचायत कोटा के अधिकारीयो व कर्मचारियों के लापरवाही की वजह से नही मिल पा रहा है।
दिव्यांग महिला ने कई बार परिजनों के साथ नगर पंचायत कार्यालय जाकर अपने मुलभुत सुविधाओं की मांग की लेकिन कोई भी सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उसकी ओर ध्यान नही दिये, जिसके कारण दिव्यांग महिला मूलभूत सुविधाओं, आवास, शौचालय, राशन, ट्राईसिकल से अब तक वंचित है। चुनाव आये नेता आये गये चले गये सब कुछ बदल गया, नही बदला तो सिर्फ इस दिव्यांग महिला का भाग्य, जो कुदरत की मार तो झेल ही रही है अब इन्सान भी नही सुन रहे।
जब इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सोनी को हुई तो उन्होने दिव्यांग महिला से मुलाकात कर पुरी जानकारी ली और दिव्यांग महिला को लेकर एस.डी.एम. कार्यालय पहुँच कर दिव्यांग महिला के लिये प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना, शौचालय, राशन कार्ड व ट्राईसिकल की मांग कीया।
मनोज सोनी ने बताया कि दिव्यांग महिला कच्चा छपरा के जर्जर मकान में रह रही है अगर जल्द ही अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नही किये तो अप्रिय घटना घट सकती है जिसकी जवाबदारी शासन- प्रशासन की होगी।
दिव्यांग महिला की समस्याओं का समाधान जल्द हो जायेगा इसी उम्मीद के साथ महिला ने एस डी एम कोटा को लिखित में आवेदन दे कर समस्याओं के समाधान की माँग की है।
*साहब- ना मिला आवास, ना मिला शौचालय, ना मिली ट्राइसाइकिल, कैसे हो गुजारा, एक दिव्यांग महिला पहुँची एस डी एम साहब के दरबार,लगाई फरियाद।*
*साहब- ना मिला आवास, ना मिला शौचालय, ना मिली ट्राइसाइकिल, कैसे हो गुजारा, एक दिव्यांग महिला पहुँची एस डी एम साहब के दरबार,लगाई फरियाद।*
Comments