breaking post New

*शादी के सात फेरों, सात बचनों को कलंकित करने वाला पती पत्नी का सार काट कर पहुँचा थाने।*

*शादी के सात फेरों, सात बचनों को कलंकित करने वाला पती पत्नी का सार काट कर पहुँचा थाने।*
आर डी गुप्ता
इंडिया क्राइम न्यूज़

सादी के पवित्र बन्धनों को कुछ लोग दरिन्दगी से निभाते है ऐसा ही एक मामला बाँदा जिला का प्रकाश में आया है। कुछ लोग  गुस्से पर इस कदर बेकाबू हो जाते हैं कि उनको सही गलत का एहसास ही नहीं रहता। ऐसे ही एक बेरहम पति ने अपनी बीवी का सिर सिर्फ शक के आधार पर काट डाला।

सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अवैध संबंधों के शक के चलते एक पति ने अपनी ही बीवी का खून कर दिया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया और कटे सिर को लेकर थाने पहुंच गया, जहा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है मामला अवैध संबंध का था।

बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के अर्तरा गाँव का है जिसमें एक शख्स किनोर यादव ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी पर फरसे से वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर डाला और पत्नी के कथित प्रेमी रवि पर भी हमला किया। इस हमले में रवि भी घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि हमलावर अपनी पत्नी का कटा हुआ शव लेकर थाने पहुंच गया। हाथ में कटा सिर लिए व्यक्ति को देख कर थाने में भी हडकंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Get Loan

Comments