breaking post New

*डाकघरों से पेंशनरों को घर पहुँच जीवन प्रमाण पत्र बनेगा एक मिनट में , बतौर शुल्क देने होंगे सत्तर रुपये, आन लाइन आबेदन पर भी जारी होगा प्रमाण पत्र।*

*डाकघरों से पेंशनरों को घर पहुँच जीवन प्रमाण पत्र बनेगा एक मिनट में , बतौर शुल्क देने होंगे सत्तर रुपये, आन लाइन आबेदन पर भी जारी होगा प्रमाण पत्र।*
*इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से शुरू की गई ब्यवस्था।*

*के पी वर्मा- संभागीय डाक अधीक्षक बिलासपुर---ने इस ब्यवस्था को पेंशनरों के लिए अच्छी खबर बताई और पेंशनर अब डाक विभाग से जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते है, डांकघरो के अलावा घरों में भी जाकर  जीवन प्रमाण पत्र बनायें जायेगे। डाकघर आने में असमर्थ पेंशनर पोस्टमैन से संपर्क कर सकते है,पोस्ट इन्फो एप से भी ऑन लाइन आवेदन कर सकतें है यह काफी सुबिधा पूर्ण प्रक्रिया है।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर*-- पेंशनरों को के लिए काफी सुबिधा जनक खबर है कि अब जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंकों के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से घर पहुँच जीवन प्रमाण पत्र एक मिनट में बना कर देने की सुविधा प्रदान की है। पेंशनरों को इसके लिए सत्तर रुपये का शुल्क लगेगा। जो डाकघर नही जा सकते वो लोग ऑन लाइन आवेदन कर जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते है।

यह ब्यवस्था 1 नवम्बर से प्रारम्भ कर दी गई है। भारतीय डाक विभाग नागरिकों के लिये हर सेवा में सबसे अहम भूमिका निभाता रहा है। जो अधिक उम्र के पेंशनर है यह सुबिधा उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

पेंशनर निकटतम डाकघर में उपस्थित हो कर या फिर अपना रिक्वेस्ट डाकिया के साथ पोस्ट इन्फो के माध्यम से ऑन लाइन कर सकेंगे इसके बाद पोस्टमैन संबंधित ब्यक्ति के घर पहुच कर  पेंशनर के पास आधार कार्ड, पीपीओ नंबर , मोबाइल नंबर  देख कर  डिजिटल प्रमाण पत्र जारी करेगा।

*डिजिटल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अधिकारियों के जारी मोबाइल नंबर*--रामस्वरूप विश्वकर्मा,असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर 8871110429, कोरबा साखा से संतोष कुमार माटिया आईपीपीबी ब्रांच मैनेजर 8076724255 जांजगीर चांपा के लिए सूर्यकान्त साहू ब्रांच मैनेजर 9770697607 मुंगेली लोरमी क्षेत्र के लिए  एम. दिनाकरण ब्रांच मैनेजर 8148105232 इन नंबरों से संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा कर जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
Get Loan

Comments