बिलासपुर- विश्व डाक दिवस के खास अवसर पर डाक विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विस्तृत प्रचार प्रसार के क्रम में बिलासपुर डाक संभाग के द्वारा केंद्रीय मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी एवं विधायक माननीय अटल श्रीवास्तव जी से मुलाकात कर डाक विभाग की योजनाओं से अवगत कराते हुए विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में खाता खोलने की अनुमति प्राप्त की गई साथ ही फिलाटेली एवं स्पेशल कवर की जानकारी प्रदान की गई एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के संबंध मे भी विस्तृत चर्चा की गई।श्रीमती सुनीता द्विवेदी जी श्री विजय शंकर पटेल जी प्रमुख रूप से रहे उपस्थित।
विश्व डाक दिवस के खास अवसर पर डाक विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में डाक विभाग के कर्मचारीगण मिले केंद्रीय राज्यमंत्री एवम बिधायक से।
Comments