ओवरब्रिज के नीचे मिली महिला की लाश.. रेप के बाद हत्या की आशंका*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर*– राज्य की राजधानी रायपुर में नया रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया,छेत्र के लोग दहसत में आगये, सुरक्षा को ले कर उठने लगे हजारों सवाल।
अज्ञात लोगों ने युवती को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार कर,उसे ओवरब्रिज के नीचे फेंक दिया। युवती की उम्र 35 - 36 वर्ष के लगभग बताई जा रही है।
घटना की जानकरी लगते ही पुलिस मौके पर पहुच कर शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है। कोई रंजिश या फिर कोई प्रेमप्रसंग का मामला हो या फिर रेप कर मर्डर की बात हो यह तो पुलिस जाँच में ही सामने आयेगा।
मंदिर हसौद थाना प्रभारी राजेन्द्र दीवान ने बताया कि नया रायपुर रास्ते पर एक खाली प्लॉट में शादीशुदा अज्ञात महिला की लाश मिली है . मृतका की उम्र लगभग 35-36 साल के आसपास है . महिला पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है . डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है . महिला के साथ रेप की आशंका को देखते हुए महिला सिपाही को बुलाया जा रहा है . इसके साथ महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।
जान माल की सुरक्ष के साथ साथ पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है कि राज्य में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार काम नही हो रहे, रेप और मर्डर जैसी घटनाएं भी लगातार हो रही है।

Comments