breaking post New

जिला न्यायाधीश श्री रमाशंकर प्रसाद, जनोपयोगी एवं स्थायी लोक अदालत के न्यायाधीश श्री मोहम्मद रिजवान खान और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश सिंह सोरी कोटा पहुँचे.. नए न्यायालय भवन निर्माण हेतु एवं न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निवास हेतु चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई किए जाने हेतु उचित निर्देश दिये।

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 9 मार्च 2024 को होगी आयोजित ।

कोटा न्यायालय में एक सब रजिस्ट्रार की होगी नियुक्ति।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-बिलासपुर- आज न्यायालय परिसर कोटा में जिला न्यायाधीश  श्री रमाशंकर प्रसाद एवं जनोपयोगी  एवं स्थायी लोक अदालत के न्यायाधीश श्री मोहम्मद रिजवान खान और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश सिंह सोरी  उपस्थित होकर नए न्यायालय  भवन निर्माण हेतु एवं न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निवास हेतु चिन्हांकित  भूमि का निरीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई किए जाने हेतु उचित निर्देश दिये तथा अधिवक्ता संघ कोटा के साथ बैठक में भाग लिया जिसमें सिविल न्यायालय कोटा के न्यायाधीश श्री विवेक केरकेट्टा एवं श्रीमती कल्पना भगत भी उपस्थित रहेl

 आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 9 मार्च 2024 को आयोजित होना है जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करते हुए ज्यादा से ज्यादा मामलों का निराकरण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किए जाने का निर्देश जिला न्यायाधीश द्वारा दिया गयाl 

कोटा न्यायालय में एक सब रजिस्ट्रार की नियुक्ति श्रीमान जिला न्यायाधीश द्वारा की जावेगी,जो जिला न्यायालय बिलासपुर से जमानत प्रकरण में जमानत आदेश को तत्काल ईमेल के माध्यम से सब रजिस्टार को भेजा जावेगा,साथ ही  जमानत पश्चात अभियुक्त की रिहाई का आदेश भी सब रजिस्ट्रार के माध्यम से सीधा जेल अधीक्षक के पास मेल किया जाएगा ताकि जमानत के आदेश के पश्चात कोई भी कैदी अधिक समय तक जेल में अवरुद्ध न रहे।

 इस प्रकार आज कोटा न्यायालय में  अधिवक्ता संघ  की माननीय जिला न्यायाधीश के द्वारा अनेक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया गया अधिवक्ता संघ कोटा के द्वारा माननीय जिला न्यायाधीश एवं जनउपयोगी लोक  अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान खान एवं जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह सोरी को धन्यवाद कर अभिवादन  किया गया।
Get Loan

Comments