breaking post New

*गणतंत्रदिवस के 72 वें पर्व को सहारा इंडिया परिवार ने भारत पर्व के रूप में मनाया, और ससम्मान फहराया भारत की शान तिरंगा।*

*गणतंत्रदिवस के 72 वें पर्व को सहारा इंडिया परिवार ने भारत पर्व के रूप में मनाया, और ससम्मान फहराया भारत की शान तिरंगा।*
*संदीप गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर*- कोटा -- कोटा सहारा इंडिया परिवार के प्रबंधक नीलम सिन्हा एवम उनके सहयोगी सहारा के कर्मबीर सदस्यों ने मिलकर कोटा सहारा ऑफिस में गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की सुरुवात भारतमाता के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर दीप प्रज्वलित कर सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता  ने ध्वजारोहण किया। फिर राष्ट्रगान के बाद सहाराश्री के देश ब्यापी सहारा इंडिया परिवार के कर्मबीरों, एवम सम्माननीय निबेसकों के नाम दिए गये संदेश को पढ़ कर ब्रांच मैनेजर एन के सिन्हा ने  सुनाया।

ध्वजारोहण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, बिशिष्ट अतिथि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव टी के गोस्वामी, संभागीय उपाध्यक्ष,उमाकांत मिश्र,पदाधिकारी संदीप गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही सहारा इंडिया परिवार कोटा के कर्मबीर डोमेन लाल साहू, संदीप पटेल, राजेश कुमार नेताम, बिकाश अग्रवाल,ललित साहू, संतोष यादव, प्रशांत गुप्ता, अनिल गुप्ता, सहित कई सहयोगी गण उपस्थित रहे।
सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा भारत देश संबैधानिक कानूनी आजादी के बहत्तरवें वर्ष में प्रबेश कर रहा है। हमे देश के गौरव को बनाये रखना है।

देवदत्त तिवारी ने कहा कि आजादी आसानी से मिलने वाली बस्तु नही थी इसकी कीमत हम सबको  मिल कर करनी है सहारा इंडिया परिवार देश की सबसे बड़ी संस्था है निबेश के क्षेत्र में सबसे बड़ी कम्पनी है, रोजगार के क्षेत्र में भी सबसे बड़ी संस्था है।

टी के गोस्वामी ने अपने उदबोधन में कहा कि सहारा इंडिया निबेशको को निराश करने वाली संस्था नही है। इनके निबेश देश के कई राज्यों में है।सहारा सेबी के कुछ तनाव के कारण थोड़ी परेसानी हुई है परन्तु बहुत जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। उन्हों ने बताया कि मेरी जानकारी में देश के कई छेत्रों में सहारा सबसे बड़ा इनबेस्टर है।
सहारा परिवार गणतंत्रदिवस को भारत पर्व के रूप मे मानता है यह सराहनीय कार्य है।
Get Loan

Comments