breaking post New

*नव वर्षीय बालक के अपहरण कर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुराने प्रेम संबंधों में प्रेमिका की बेरुखी बनी अपहरण की वजह।*

*नव वर्षीय बालक के अपहरण कर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुराने प्रेम संबंधों में प्रेमिका की बेरुखी बनी अपहरण की वजह।*
*पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी घटना का पर्दाफाश 24 घंटे में ही हो गया।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर*  हिर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाली प्रार्थिया थाना में पहुच कर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई,

 अपनी शिकायत में पुलिस को बताया की दिनांक 10/02/2021 को रात लगभग 8 बजे  राजा टण्डन नामक युवक द्वारा  9 वर्षिय बालक का अपहरण कर लिया गया है।
 एवं मोबाईल से विडियो कॉल कर अपहृत की बहन को बालक के साथ विडियो मे दिखाते हुए बहन को मिलने के लिए मुंगेली बुलवाया था । नही आने पर 9 वर्षिय बालक को जान से मार देने की धमकी दिया जिसकी जानकारी पीडिता ने फोन पर अपने मां को दिया। धमकी से डरकर बालक की बहन मुंगेली आरोपी से मिलने गई, तब बच्चे को आरोपी द्वारा अपने परिचित के माध्यम से घर पर छोड़ दिया गया। जिससे मिलने पर पुछताछ करने पर पूरी कहानी सामने आयी।

 जब अपहृत की बहन मुंगेली मे आरोपी राजा टण्डन से मिली तब आरोपी ने उसे दाउपारा स्थित एक खंडहर नुमा मकान में बंद कर दिया और उसका फोन छीन कर बंद कर दिया । इस घटना के संबंध में वरीष्ठ अधिकारी  पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल को अवगत कराया गया। दिये गये निर्देश पर अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री संजय धूव एवमं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री सुनील डेविड के कुशल मार्ग निर्देशन पर हिर्री पुलिस ने अलग-अलग टीमे बनाकर आरोपी की पता साजी हेतु हर संभावित स्थानो पर दबिस दी । बिलासपुर साईबर की मदद व मुंगेली कोतवाली पुलिस की त्वरित सहायता से आरोपी व उसके कब्जे से अपहृत की बहन को बरामद कर लिया गया। फोन बंद हो जाने के कारण पिडिता का पता नही चल रहा था।
 तब अपहृत बालक के द्वारा पल्सर 220 में बालक को ले जाना बताया तब बच्चे के बताए अनुसार उक्त वाहन की तलाश करते करते आरोपी व पिडिता तक पुलिस पहुच सकी पिडिता ने बताया कि आरोपी के साथ उसका पूर्व में प्रेम संबंध था परंतु बीच मे शक होने के कारण आरोपी पिडिता से वाद-विवाद करते रहता था तब पिडिता ने आरोपी से बातचित बंद कर दिया पिडिता को पुनः अपने पास बुलाने व प्रेम संबंध जारी रखने के लिए दबाव बनाने की नियत से आरोपी द्वारा उक्त अफरण की घटना को अंजाम दिया गया ।
आरोपी :- राजेश उर्फ राजा टण्डन पिता संतोष टण्डन उम्र 22 निवासी ग्राम लौदा तहसील पथरिया जिला मुंगेली छ.ग.। पुलिस की तत्परता से जल्द ही अपहरण कर्ता, के चंगुल से भाई बहन को मुक्त कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Get Loan

Comments