breaking post New

*बस्तर संभाग प्रथम आगमन पर पधारे नवनियुक्त प्रदेशअध्यक्ष -युवा प्रभाग,श्री सुभाष सिंह परते जी का हुआ भव्य स्वागत*

*बस्तर संभाग प्रथम आगमन पर पधारे नवनियुक्त प्रदेशअध्यक्ष -युवा प्रभाग,श्री सुभाष सिंह परते जी का हुआ भव्य स्वागत*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर* *छ. ग.सर्व आदिवासी  समाज के *प्रदेश अध्यक्ष - श्रीमान सोहन पोटाई , प्रदेश अध्यक्ष ( युवा प्रभाग ) श्री सुभाष सिंह परते *प्रदेश सचिव श्री विनोद नागवंशी  का नवनियुक्ति के बाद प्रथम बार बस्तर आगमन हुआ इस दौरान अपने युवा प्रभाग के तेज तर्रार युवा तरुणाई अपने प्रदेश अध्यक्ष *श्री सुभाष सिंह परते  का फूल माला पहनाकर फूल वर्षा , ढोल नगाड़ों और आदिवासी संस्कृति शैल नृत्य करमा स्थानीय नृत्य पंरपरा अनुसार आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया युवा प्रभाग के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह परते  श्री विनोद नागवंशी को अपने बीच पाकर पूरा बस्तर संभाग हर्षोल्लास खुशियों के साथ झूम उठा स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे बस्तर संभाग के मुखिया एवं छ ग सर्व आदिवासी समाज के *प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमान प्रकाश सिंह ठाकुर* ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि छ. ग. सर्व आदिवासी समाज को एक सशक्त  मुखिया की जरूरत थी जो अब श्रीमान सोहन पोटाई  , श्रीमान सुभाष सिंह परते  (युवा प्रभाग ) , श्रीमती सविता साय जी ( महिला प्रभाग ) जी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पाकर पूरा बस्तर संभाग ही नही अपितु पूरा छ. ग. प्रदेश खुशी आनंद से झूम उठा है बस्तर संभाग में प्रथम बार पधारे छ. ग. सर्व आदिवासी समाज के *प्रदेश अध्यक्ष ( युवा प्रभाग )  सुभाष सिंह परते जी* ने अपने उद्बोधन से बताया है कि समूचा बस्तर संभाग आज विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा है जिस पर शासन प्रशासन की कोई ध्यान नही है और आदिवासी समाज को अब शासन प्रशासन पर विश्वास नहीं रहा है उन पर से विश्वास उठ चुका है सिर्फ समाजिक मूल संगठन छ. ग. सर्व आदिवासी समाज के प्रति  समाजिक लोंगो का विस्वास आनंद भरे उत्साह में दिखाई दे रहा है हम इस विश्वास को हर हाल में सदैव कायम रखेंगे समाज के साथ संगठन सदैव मजबूती के साथ आगे बढे इस ओर मजबूती के साथ काम करेंगे सदैव प्रयास किये है हम अपनी प्रयासों को नई टीम से और नई गति ऊर्जा देंगे , समाजिक समस्याओं को लेकर मांग पूरी करवाने हेतु अब सीधे शासन प्रशासन से रूबरू होकर उन्हें हर मोर्चो पर घेरा जायेगा उन्होंने बस्तर संभाग में हुई इस भव्य आत्मीय स्वागत के लिये श्रीमान प्रकाश सिंह ठाकुर जी उनकी पूरी टीम सहित बस्तर संभाग के सर्व आदिवासी समाज के समस्त पदाधिकारीयों सहित सभी आदिवासी बन्धुओ के प्रति कृतज्ञता के साथ सादर धन्यवाद , आभार व्यक्त किया।

Get Loan

Comments